1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

US में मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहे ऋषि कपूर की तस्वीर आई सामने, पहचानना हुआ मुश्किल

हाल ही में वे अनुपम खेर से मिले थे। अब प्रियंका चोपड़ा और सोनाली बेंद्रे से उनकी मुलाकात हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 9 Oct 2018, 12:34 PM IST

 rishi kapoor

rishi kapoor

बॉलीवुड से इनदिनों एक के बाद बुरी खबरें सामने आ रही हैं। जहां कुछ दिनों पहले सोनाली बेंद्रे और इरफान खान के कैंसर की खबर ने सभी को चौंका दिया था। वहीं अब एक्टर ऋषि कपूर की बीमारी की खबर से उनके फैंस काफी निराश हैं। ऋषि इनदिनों न्यूयॉर्क में मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहे हैं। 29 सितंबर को उन्होंने अपनी बीमारी की जानकारी ट्वीट कर दी थी। हाल ही में वे अनुपम खेर से मिले थे। अब प्रियंका चोपड़ा और सोनाली बेंद्रे से उनकी मुलाकात हुई है।

प्रियंका और सोनाली ने की ऋषि से मुलाकात:
कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि-नीतू कपूर से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने ऋषि-नीतू संग अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आप दोनों को देखकर बहुत अच्छा लगा। हमेशा हंसते रहें और खुश रहें।'
वहीं दूसरी तरफ सोनाली और उनके पति गोल्डी बहल ने भी ऋषि-नीतू से मुलाकात की। इस दौरान की एक तस्वीर सामने आई है। बता दें कि सोनाली न्यूयॉर्क में हाई ग्रेड कैंसर का इलाज करा रही हैं। अक्सर उनसे मिलने बॉलीवुड सेलेब्रिटी पहुंचते हैं। वहीं अगर आप तस्वीर को गौर से देखें तो ऋषि कपूर काफी कमजोर नजर आ रहे हैं।

ऋषि की बीमारी को लेकर फैंस लगा रहे हैं कयास:
ऋषि कपूर की बीमारी की खबर सामने आते ही लोगों ने अलग-अलग तरह के कयास लगाने शुरू कर दिया था। वहीं ऐसा ही कहा गया कि उन्हें तीसरी स्टेज का कैंसर डिटेक्ट हुआ है। इस खबर को लेकर रणबीर कपूर ने मीडिया से बात करते हुए इन तमाम अटकलों को खारिज किया। उन्होंने कहा, 'ऋषि कपूर की हेल्थ अच्छी है। उनके टेस्ट शुरू होने वाले हैं। जब तक के टेस्ट नहीं हो जाते हैं, तब तक हम यकीन से कैसे कह सकते हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ है?'