बॉलीवुड

प्रियंका के बाद अब परिणीति चोपड़ा करेंगी जल्द शादी? जानिए कौन है दूल्हा और क्या करता है!

अभिनेत्री ने कहा, 'क्यों नहीं? लेकिन मेरे लिए प्यार ज्यादा अहम है।
2 min read
Mar 19, 2019
Parineeti chopra
Parineeti chopra

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। परिणीति को लेकर लगातार खबर सामने आ रही थीं कि वो ‘अग्निपथ’ के असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई को डेट कर रही हैं। हालांकि अभी तक अभिनेत्री की तरफ से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है। इन खबरों ने तब जोर पकड़ा था जब प्रियंका की एक प्राइवेट पार्टी में चरित को परिणीति के साथ देखा गया।

फिलहाल परिणीति चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म 'केसरी' के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। प्रमोशन के दौरान उनकी लव-लाइफ को लेकर भी लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं। परिणीति ने इन सवालों के जवाब में कहा, 'अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो मैं अभी अपनी लव-लाइफ के बारे में बात करने के लिए तैयार नहीं हूं। मेरे मुताबिक ये सही वक्त नहीं है। मेरी लव-लाइफ के बारे में सबको जानकारी मिल जाएगी, जब सही समय आएगा। लोग ये सोचते हैं कि मैं चीजों को छुपा रही हूं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।'

इसी दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह जल्द ही शादी करने की योजना बना रही हैं? इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'क्यों नहीं? लेकिन मेरे लिए प्यार ज्यादा अहम है। मैं तभी शादी करूंगी जब मैं पूरी तरह से इसके लिए तैयार हो जाऊंगी। किसी भी इंसान को शादी उम्र देखकर नहीं करनी चाहिए, ये मानसिक तौर पर तैयार होने के बाद ही की जानी चाहिए। अगर मैं मानसिक तौर पर तैयार हो जाऊंगी तो मैं कल भी शादी कर सकती हूं, मैं इसके लिए 5 साल नहीं लेने वाली हूं।

Published on:
19 Mar 2019 06:19 pm