बॉलीवुड

शाहरुख खान को नहीं जानती थी पठान एक्ट्रेस रेचेल एन मुलिंस, खुद किया खुलासा

हॉलीवुड एक्ट्रेस रेचल एन मुलिन्स ने शाहरुख खान की नई फिल्म 'पठान' के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की है। फिल्म 'पठान' में अपने काम का अनुभव शेयर करते हुए रेचल ने खुलासा किया है कि वह फिल्म में काम करने से पहले शाहरुख खान को नहीं जानती थीं।
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2023, 6:16 PM IST
'Pathaan' Actress Rachel Ann Mullins Did Not Know About Shahrukh Khan At All Before Film
'Pathaan' Actress Rachel Ann Mullins Did Not Know About Shahrukh Khan At All Before Film

सोशल मीडिया पर इस वक्त शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की खूब चर्चा हो रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बॉलीवुड में जहां एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हो रही हैं वहीं शाहरुख की इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी हैं। आपको बता दें, हॉलीवुड एक्ट्रेस रेचेल एन मुलिन्स ने भी शाहरुख खान की 'पठान' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की है। रेचेल ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि इस फिल्म में काम करने से पहले वो शाहरुख खान को नहीं जानती थीं।


रूसी जासूस के किरदार में नजर आई थीं रेचल

शाहरुख खान की 'पठान' में रेचल ने रूसी जासूस एलिस का किरदार निभाया है। फिल्म के बारे में बात करते हुए रेचेल ने कहा, "जब मैंने इस फिल्म के लिए काम करना शुरू किया, तो मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इतना ही नहीं, मुझे फिल्म का नाम भी नहीं पता था। जब मैं यशराज स्टूडियो में शूटिंग कर रही था तो मैंने एक अलमारी पर दीपिका पादुकोण का नाम देखा। मुझे पता था कि यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी।"


असिस्टेंट डायरेक्टर ने बताया शाहरुख हैं बड़े स्टार

रेचल ने कहा, "मेरे एजेंट रवि आहूजा ने मुझे इस ऑडिशन के बारे में बताया। मैं उस समय मालदीव में थी। उनका फोन आने के बाद मैं कॉस्ट्यूम फिटिंग के लिए मुंबई आई थी। लेकिन फिल्म में काम शुरू करने से पहले मैं शाहरुख के बारे में कुछ नहीं जानती थी। सेट पर किसी असिस्टेंट डायरेक्टर ने मुझे बताया कि शाहरुख खान बहुत बड़े एक्टर हैं। मुझे शाहरुख के साथ शूटिंग करने में मजा आया। दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख और मेरा जन्मदिन एक ही दिन है।"


फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

बता दें, शाहरुख खान की बहुचर्चित इस फिल्म ने केवल दो दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म देखने के लिए दर्शकों का सिनेमाघरों के बाहर तांता लगा हुआ है। फिल्म की कमाई के आंकड़ों को देखते हुए इसे इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की 'पठान' की सफलता देख इमोशनल हुईं गौरी खान, सुहाना और आर्यन का रिएक्शन था ऐसा

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन