बॉलीवुड

कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग का आकड़ा सुन भूल जाएंगे ‘बॉयकॉट पठान’

Pathaan Advance Booking: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर 'पठान' को रिलीज में केवल दो दिन ही बाकी है। ऐसे में फिल्म के टिकट धड़ाधड़ बिक रहे है। नौबत तो यह आ गई है कि टिकट की बढ़ती किमत भी शाहरुख और दीपिका के फैंस को टिकट खरीदने से रोक नहीं पा रही है।
2 min read
• •
Updated: 23 Jan 2023, 2:48 PM IST
booking.jpg
Pathaan Advance Booking Day 1

2 Days For Pathaan: पठान की एडवांस बुकिंग जब से शुरू हुई है तभी से फिल्म के टिकट आसमान छू रहे हैं। लेकिन मजाल है कि किंग खान के फैंस रुक जाए। वह धड़ाधड़ किसी भी किमत में पठान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार है। चाहे फिर फिल्म 'पठान' की एक टिकट की किमत 2400 रुपए ही क्यों ना हो। शाहरुख भले ही 4 सालों बाद सिल्वर स्क्रिन पर कमबैक कर रहे हो, लेकिन उनके फैंस का जुनून उनके लिए कभी कम नहीं हुआ। यही वजह है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग तूफानी तरीके से बढ़ती ही जा रही है। शाहरुख खान 'Shah rukh khan' को भला ऐसे ही किंग खान का नाम नहीं दिया गया है, उनकी बादशाही का मंजर इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके फैंस फिल्म की टिकट को हजारों रुपयों में खरीद रहे हैं। 20 जनवरी से पठान की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। अब हर जगहों पर फिल्म के शो हाउसफुल (Pathaan Advance Booking Day 1) हो गए है। इससे सभी 'Boycott Pathan' करने वाले लोगों का मुंह बंद होता दिख रहा है।


महंगे टिकट से फैंस को नहीं पड़ता फर्क

कई सिनेमाहॉल ऐसे है जहां पर फिल्म की टिकट 2400, 2200 और 2000 में भी बुक की गई हैं। इतने महंगे टिकट होने के बावजूद भी फिल्म के सारे शो हाउसफुल हैं।

कितने की हो चुकी है फिल्म की बुकिंग

25 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्‍म 'Pathaan' ने रविवार की शाम तक 6 लाख 63 हजार 150 टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। यह आंकड़े सिर्फ और सिर्फ ओपनिंग डे के हैं। आपको बता दें कि इनमें से 6 लाख 45 हजार से ज्यादा के टिकट्स हिंदी वर्जन के बिके हैं। जबकि साउथ इंडिया में भी तेलुगू वर्जन के 2 लाख 43 हजार से अध‍िक टिकटों की बिक्री हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : एक्ट्रेस ने कहा वेश्यावृत्ति से कमाए पैसे, बाथरूम की दीवार से बरामद हुई नोटों की गड्डियां


कितने करोड़ का हो चुका है ग्रॉस कलेक्‍शन

रिलीज से पहले ही 'पठान' ने एडवांस बुकिंग से ओपनिंग डे के लिए 20.36 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। हिंदी में इस फिल्‍म की सबसे तगड़ी बुकिंग मुंबई और दिल्‍ली-एनसीआर में हुई है। इन दोनों जगहों से पहले दिन के लिए 2.64 करोड़ और 2.38 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन हो चुका है।

साउथ इंडिया में भी बड रहा है पठान का डंका

साउथ इंडिया में 'पठान' की एडवांस बुकिंग बेंगलुरु (1.75 करोड़) और हैदराबाद (2.01 करोड़) में हुई है। जबकि कोलकाता से भी 2.14 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन हुआ है। पठान के शोज सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें : गदर-2 इस दिन रिलीज होगा तारा सिंह-सकीना का फर्स्ट लुक


वैसे शाहरुख खान के फैंस उन्हें बेहद प्यार करते हैं तभी तो उनपर 'बॉयकॉट पठान' का भी कोई असर नहीं पड़ रहा है। 'Shah rukh khan' के फैंस तो केवल उन्हें बड़े पर्दे पर एक बार फिर से देखने के लिए बेताब हैं। वैसे देखा जाए तो शाहरुख के फैंस ने उनके सारे शो हाउसफुल कर दिए हैं.

ऐसे में यह साफ हो गया है कि पठान को लेकर कोई कितना भी विवाद (Boycott Pathan) कर लें उनके फैंस को कोई फर्क नहीं पड़ता है। शाहरुख के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukona) और जॉन अब्राहम (John Abraham) भी हैं। जबकि सलमान खान और कटरीना कैफ इसमें कैमियो कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : राहुल-अथिया की लिस्ट में कौन होगा खास मेहमान, कैसा होगा दूल्हा-दुल्हन का आटउफिट

Updated on:
23 Jan 2023, 2:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन