Pathaan on Burj Khalifa: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया 'पठान' का ट्रेलर। बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने सिग्नेचर पोज देखकर फैंस की दिल की धड़कनों को और भी बढ़ा दिया।
Pathaan Trailer: फिल्म 'पठान' (Pathaan) के ट्रेलर (Pathaan Trailer) को दुबई की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर दिखाया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद शाहरुख खान (Shah rukh khan) ने अपनी डांस परफॉर्मेंस और अपने सिग्नेचर स्टेप से फैंस का दिल जीता लिया। बुर्ज खलीफा पर फिल्म पठान का ट्रेलर दिखाने के बाद से ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म पठान से बॉलीवुड बादशाह खान चार साल बाद फिल्मी पर्दे पर अपना कमबैक कर रहे हैं। ऐसे में शाहरुख खान के साथ ही उनके फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। यानी की अब भारत के साथ ही UAE (Dubai) में भी फिल्म पठान का डंका बज रहा है। फैंस की एक्साइट इतनी बढ़ गई है कि अब उनसे 25 जनवरी तक का इंतजार नहीं हो पा रहा है। फिल्म पठान में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के अलावा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), जॉन अब्राहम (John Abraham), डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) और आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) की दमदार एक्टिंग देखने के सभी बेकरार हो रहें हैं।
बुर्ज खलीफा पर छाया 'पठान'
शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'पठान' के ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर दिखाकर फैंस की फिल्म के लिए दीवांगी को और भी बढ़ा दिया है। शाहरुख खान (Shahrukh khan) ने अपने सिग्नेचर स्टेप किया और फिल्म पठान का डायलॉग बोलकर फैंस का दिल जीत लिया।
यह भी पढ़ें : फूट-फूटकर रोते हुए बोलीं राखी सावंत- 'मेरी मां को नहीं पता है आदिल संग निकाह की खबर'
'पठान' के लिए बुर्ज खलीफा ही क्यों
आपको बता दें कि बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) की ऊँचाई 2,717 feet यानी 828 meter है। यह एफिल टावर से तीन गुना ऊंची इमारत है। पहले इस इमारत को बुर्ज दुबई या खलीफा टावर के नाम से जाना जाता था। इसको बनाने में लगभग 1.5 बिलियन डॉलर खर्च किए गए थे। इसलिए यह टावर फेमस है और इसके फेमस होने की वजह से ही शाहरुख खान (SRK) ने 'पठान' का ट्रेलर (Pathaan Trailer) बुर्ज खलीफा पर लॉन्च किया।
यह भी पढ़ें : ओटीटी पर रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2', यहां फ्री में देखिए
यह भी पढ़ें : पवन सिंह के गाने पर किली पॉल का सुपरहिट डांस
सोशल मीडिया पर बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) की फिल्म 'पठान' (Pathaan Trailer) की फोटोज और वीडियो तेजी से वायरल (Shah rukh khan) हो रहीं हैं। इन फोटोज और वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से दुनिया की सबसे ऊंची इमारत फिल्म 'पठान' के रंग में रंगी हुई है। #Pathaan #PathaanTrailer
यह भी पढ़ें : पठान के दमदार डायलॉग सुन रौंगटे खड़े हो जाएंगे!