बॉलीवुड

Indian Idol 12: इंडियन आइडल 12 को मिलने वाला है विजेता, फैंस ने Pawandeep Rajan के लिए सोशल मीडिया पर चलाई मुहिम

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का एपिसोड अब जल्द ही खत्म होने वाला है। ऐसे में शो के सारे कंटेस्टेंट्स के बीच विजेता को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। लेकिन इस समय सबके पसंदीदा बने है पवनदीप राजन जिनके हर गानों को बेहद सराहा गया है।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2021, 7:28 PM IST
Pawandeep rajan declared winner
Pawandeep rajan declared winner

नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर आने वाला सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' आज के समय में हर किसी की पहली पसंद बना हुआ है लोग इस शो को देखना काफी पसंद करते है। अब यह शो अपने आखिर पड़ाव में पहुंच चुका है ऐसे में हर किसी को विजेता की तलाश होने लगी है। वैसे तो इस शो के सारे कंटेस्टेंट्स एक से बढ़कर एक हैं। जिनमें से पवनदीप राजन का नाम सबसे टॉप लिस्ट में शामिल हो गया है। क्योकि हर किसी को उनके गाने बेहद ही पसंद आए हैं। इसके बाद अरुणिता के गानों में उनकी मीठी अवाज ने तो जजों का मन मोह लिया है। ऐसे में इन दोनों प्रतिभागियों पर दर्शकों नजरें टिकी हुई हैं। उम्मीद की जा रही है कि इन दोनों में से ही कोई एक इस 12 सीजन का विनर बन सकता है।

पवनदीप के नाम के हैं चर्चे

बीते हफ्ते शो में मानसून स्पेशल गानों पर परफॉर्म किया गया था जिसमें कंटेस्टेंट ने एक से बढ़कर एक गाने गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था जिनमें पवनदीप राजन ने मंच पर रिमझिम गिरे सावन गाने गाकर सभी के दिलों को जीत लिया था। उनके गानों को सुन कंटेस्टेंट्स भी झूमने को मजबूर हो गए थे। अब इस आखिरी पढ़ाव पर पवनदीप के लिए लोग विजेता बनाने के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम चला रहे हैं। और फैन्स ट्विटर पर उनके लिए वोट मांग रहे हैं।

आदित्य नारायण ने दिया जवाब

इंडियन आइडल 12 की शुरूआत से ही यह शो विवादों से घिरा रहा है। शो पर कई तरह के आरोप लगे हैं। पहले शो से सवाई भट्ट, अंजलि गायकवाड़ के बाहर होने पर प्रशंसक काफी नाराज हो गए थे। लोगों ने शो को लेकर कई भद्दे कमट्स तक कर डाले थे इतनी ही नही जजों को तक पक्षपाती कह दिया। हालांकि शो के होस्ट आदित्य नारायण ने इस सभी आरोपों से इनकार किया।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन