बॉलीवुड

कंगना रनौत से बचने के लिए लोगों ने की वैक्सीन बनाने की मांग, Sona Mohapatra ने ट्वीट कर दिया मजेदार जवाब

कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) के ट्विट्स से परेशान हुए लोगों सोशल मीडिया पर यूजर ने की वैक्सीन बनाने की मांग सिंगर सोना मोहापात्रा ( Sona Mohapatra ) ने भी उड़ाया एक्ट्रेस का मज़ाक
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2021, 10:54 AM IST
People Demand Vaccine To Avoid Kangana Ranaut
People Demand Vaccine To Avoid Kangana Ranaut

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) हमेशा ही विवादों के चलते खूब सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी उनका कोई ट्वीट तो कभी उनका कोई बयान हलचल मचा ही देता है। वह अपनी बातों को बड़ी ही बेबाकी और निडरता के साथ बोलती और लिखती हैं और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिंचाई भी की जाती हैं। ऐसे में अब कंगना और उनके ट्विट्स से अब लोग भी परेशान हो चुके हैं और वह उनसे बचने के लिए वैक्सीन की मांग करने लगे हैं। चलिए आपको बतातें हैं कि आखिर पूरा मामला है क्या?

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पूछा कि 'क्या कोई हमें कंगना रनौत से बचाने के लिए वैक्सीन को बना सकता है?' अब इस बात पर कई यूजर्स ने अपने अंदाज में रिएक्शन और कमेंट किए। लेकिन इस बीच बॉलीवुड सिंगर मोना मोहापात्रा ( Sona Mohapatra ) का रिएक्शन भी देखने को मिला। जिसने सबका ध्यान उनकी ओर खींच लिया। सोना ने कंगना पर निशाना साधते हुए ट्वीट में कहा कि 'तू कौन? मैं आइकन!' साथ ही सोना ने यह भी कहा कि यह दिन की शुरुआत में है इसलिए उनके पास हास्य बरकरार है।

वैसे आपको बता दें कंगना रनौत तो अपने विवादित ट्वीट की वजह से सुर्खियों में रहती ही हैं। लेकिन सोना मोहापात्रा भी अपने ट्विट्स के जरिए खूब सुर्खियां बंटोरती हैं। अक्सर उन्हें भी सेलेब्स के साथ बहस करते हुए सोशल मीडिया पर देखा गया है। एक्टर सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakashi Sinha ) संग सोना की लड़ाई तो सबको याद होगी ही जब ट्वीट के बाद सोनाक्षी ने तुरंत सोना को ट्विटर से ब्लॉक कर दिया था। जिसके बाद खूब हंगामा देखने को मिला था।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन