बॉलीवुड

Sushant singh की हर डील और ट्रांजेक्शन पर पुलिस की नजर! सी.ए से हुई पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh Rajput) की आत्महत्या के मामले मेंअभी तक पुलिस ने 15 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर ली है। एक्टर से जुड़े और भी कई लोगों के बयान दर्ज किए जाने हैं। इस क्रम में सुशांत सिंह राजपूत के चार्टर्ड अकाउंटेंट से भी पूछताछ की गई।
2 min read
• •
Jun 26, 2020
Sushant Singh Rajput
Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh Rajput) की आत्महत्या के मामले में पुलिस हर एंगल से छानबीन कर रही है। अभिनेता से जुड़े लोगों और उनके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हाल ही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea chakraborty) से भी पुलिस ने पूछताछ की। इसके अलावा सुशांत के दोस्तों के भी बयान दर्ज किए। अभी तक पुलिस ने 15 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर ली है। एक्टर से जुड़े और भी कई लोगों के बयान दर्ज किए जाने हैं। बता दें कि सुशांत (Sushant singh) ने 14 जून को अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली थी। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि वे किस बात को लेकर डिप्रेशन में थे। पुलिस उस मिसिंग कड़ी को ढूढ़ंने में लगी हुई है, जिसकी वजह से सुशांत ने अपना जीवन समाप्त किया। इस क्रम में सुशांत सिंह राजपूत के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) से भी पूछताछ की गई।

हाल ही अभिनेता के चार्टेडे अकाउंटेंट को बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया गया। अकाउंटेंट से पूछताछ कर पुलिस ने अभिनेता की आर्थिक स्थिति के बारे में पूछताछ की। साथ ही उनकी हर डील और लेन—देन पर भी पुलिस की नजर है। बता दें कि रिया से पूछताछ में पता चला था कि सुशांत ने यशराज फिल्म्स के साथ अपना एक कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया था। पुलिस ने बैनर से उस कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी भी मांगी। बता दें कि सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म और गुटबाजी का मुद्दा गर्मा गया है। कई सेलेब्स भी नेपोटिज्म को लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर रख रहे हैं। ऐसे आरोप हैं कि सुशांत से फिल्में छीनी गई थीं। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' है, जो जल्द ही ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। हालांकि फैंस इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म को सिनेमाहॉल में रिलीज किया जाना चाहिए। इसके अलावा सुशांत के जीवन पर कुछ फिल्मों का निर्माण भी किया जा रहा है।

Updated on:
26 Jun 2020 10:50 am
Published on:
26 Jun 2020 10:50 am
Also Read
View All
जिस 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर का हुआ निधन, उसी दिन पड़ी राजकुमार की जन्म शताब्दी! निर्देशक मेहुल कुमार ने दोनों स्टार्स को लेकर किए खुलासे

‘अजय देवगन के साथ काम करने से लग रहा था डर’, दृश्यम में बेटी बनी इशिता दत्ता ने बताया सेट पर कैसा था सुपरस्टार का बर्ताव

“संकट के समय हनुमान चालीसा ने दी शक्ति”, हवा में हुए हमले को याद कर बोले अभिनेता शोभिनव सत्या

देर रात अमिताभ बच्चन के घर जन्मदिन विश करने पहुंचे फैंस! किसी ने लगाए नारे तो किसी ने बांटी मिठाई

‘गलती मेरी थी’, संजय दत्त ने घर में हथियार रखने पर किया खुलासा, बोले- ‘मेरे दिमाग ने कहा, इसे एक हफ्ते के लिए रख लो’