बॉलीवुड

‘वो नहीं चाहती थीं शमशान में जलाया जाए…’ पूजा बेदी का छलका दर्द, बोलीं- मौत से पहले गायब हो गई थी मां..

Pooja Bedi Mother: 4 शादी करने वाले कबीर बेदी की पहली पत्नी और पूजा बेदी की मां थी प्रोतिमा बेदी। उनकी पुण्यतिथि पर उनकी यादों को पूजा ने शेयर किया और बताया कि उनकी मां का शरीर कभी नहीं मिला।
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2025, 9:00 AM IST
Pooja Bedi Mother
पूजा बेदी की मां की एक्स से ली गई तस्वीरें

Pooja Bedi Mother: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले एक्टर कबीर बेदी की दिवंगत पत्नी प्रोतिमा को बेटी पूजा ने याद किया। पूजा ने अपनी मां के जीवन के कई अनछुए पहलुओं को साझा किया, जिसमें उनके दुनिया से अलग विचारों से लेकर कैलाश मानसरोवर में उनके रहस्यमय मौत तक की बातें शामिल हैं। प्रोतिमा बेदी ने एक मॉडल से डांसर के रूप में लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने अपनी शर्तों पर जिंदगी जी और मरीं भी अपनी शर्तों पर ही। आज भी वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

पूजा बेदी ने अपनी मां को किया याद (Pooja Bedi Mother Protima)

प्रोतिमा बेदी ने एक डांसर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी, लेकिन वह सामाज को चुनौती देने के लिए भी जानी जाती थीं। उन्होंने सुपरस्टार कबीर बेदी से शादी की और पूजा बेदी और सिद्धार्थ बेदी की मां बनीं। पूजा ने अपनी मां को याद करते हुए बताया कि वह जीवन से भरपूर, मस्ती से भरी और हमेशा हंसमुख रहने वाली इंसान थीं। 

पूजा ने बताया कैसा था उनकी मां का नेचर

पूजा ने आगे मां की परवरिश के बारे में बात करते हुए कहा, “हमारी मां को हमारा होमवर्क मिलना पसंद नहीं था। वह कहती थी कि मैं तुम्हें घर का काम स्कूल ले जाने के लिए नहीं देती, तो वे तुम्हें घर लाने के लिए स्कूल का काम कैसे दे सकते हैं? यह मेरा तुम्हारे साथ समय है, अपना होमवर्क मत करो।”

बच्चों को रेत पर लिखना सिखाती थी प्रोतिमा बेदी

पूजा ने आगे कहा, "मुझे आज भी याद है हमारी मां हमें रेत पर ABC लिखना सिखाती थीं। वह एक हंसमुख औरत थीं। मां हमें लगातार गले लगाती और चूमती रहती थीं। मां के बारे में कई ऐसी बाते हैं जो मेरे जहन में आज भी ताजा हैं। वह जीवन से भरपूर थीं, मस्ती से भरपूर थीं। भगवान का शुक्र है कि उनकी गहरी, खिलखिलाती हंसी सबको लोटपोट कर देती थी। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का था। वह बेहद खुशमिजाज इंसान थीं।”

कबीर बेदी की पत्नी का नहीं मिला कभी शरीर

साल 1998 में, 50 साल की उम्र से पहले ही उन्होंने हमें अलविदा कह दिया। प्रोतिमा बेदी का दुखद निधन कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा के दौरान हुआ था। पूजा ने बताया कि उनकी मां हमेशा कहती थीं कि वह प्रकृति में मरना चाहती हैं और उसके साथ एकाकार होना चाहती हैं। इस खूबसूरत, शानदार जिंदगी के अंत में, वो नहीं चाहती थीं कि उन्हें किसी श्मशान में धकेला जाए जहां उनकी अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने का दिखावा किया जाए। वो प्रकृति में ही मरना चाहती थीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मां का शरीर कभी नहीं मिला। आप जानते हैं, वो ब्रह्मांड के साथ, धरती के साथ एकाकार हो गया था। वो बस एक अद्भुत एनर्जी थीं।"

Updated on:
21 Aug 2025, 9:00 AM IST
Published on: