बॉलीवुड

पूजा भट्ट ने पापा महेश भट्ट के साथ विवादित किस पर तोड़ी चुप्पी, बताया शाहरुख ने उनसे क्या कहा था

Pooja Bhatt on kiss with Mahesh Bhatt: पूजा भट्ट का कहना है कि पिता के साथ इस विवादित तस्वीर के लिए उनको कोई दुख नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2023, 12:25 PM IST
Pooja Bhatt
पापा महेश भट्ट के साथ पूजा भट्ट

Pooja Bhatt on her infamous kiss with Mahesh Bhatt: एक्ट्रेस पूजा भट्ट अपने पिता महेश भट्ट के साथ 1990 में आए मैगजीन कवर के लिए फोटोशूट पर बात की है। इस फोटोशूट की एक तस्वीर में पूजा और महेश भट्ट एक-दूसरे के होठों को चूमते दिखे थे। जिसके बाद दोनों के रिश्ते पर काफी कुछ लिखा गया। पूजा ने एक इंटरव्यू में इस पर बात करते हुए कहा कि उनको इसके लिए कोई पछतावा नहीं है। जिस तरह उसे पेश किया गया, उससे दुख जरूर होता है।

शाहरुख ने भी किया था मेरा सपोर्ट: पूजा
पूजा भट्ट ने कहा, बदकिस्मती से मेरी उन फोटो को गलत तरीके से पेश किया गया। यह एक मासूम क्षण था जिसे कैमरे में कैद किया गया। जिसको जो करना है, वो करेंगे। मैं यहां बैठकर इसका बचाव नहीं करने जा रहा हूं। अगर कोई इस तरह से पिता-बेटी के रिश्ते पर सवाल उठा सकता है, तो फिर क्या ही कहा जा सकता है। पूजा ने कहा कि शाहरुख खान ने भी उनसे यही कहा था। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे माता-पिता के सामने आप हमेशा बच्चे बने रहते हैं। आप उन्हें चूमकर अपना स्नेह दिखा सकते हैं। इसमें कैसे कुछ खराब हो सकता है।


पूजा ने पिता महेश भट्ट के सोनी राजदान से दूसरीा शादी करने के फैसले पर कहा कि मुझे इस बारे में बताया गया था। मेरे माता-पिता ने मुझे बैठाया और उसे अपने खराब रिश्ते के बारे में बताया। मेरे माता-पिता ने कभी भी अपने बच्चों या एक-दूसरे से झूठ नहीं बोला। एक फिल्मी परिवार के रूप में, उनका निजी जीवन हमेशा पत्रिकाओं में छपता रहेगा। इससे उनको फर्क नहीं पड़ता है।

Updated on:
11 Sep 2023, 12:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection Day 19: वीकेंड पर धमाके के बाद रणबीर की ‘रामायण’ के कलेक्शन को लगा झटका, भारत में 1000 करोड़ से अब रह गई इतना दूर

Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन