23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जवान’ की कामयाबी के बाद विजय सेतुपति का एक और धमाका, शेयर किया ‘महाराजा’ का फर्स्ट लुक

Vijay Sethupathi's Maharaja first look: विजय ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। इसमें उनका लुक काफी खूंखार लग रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 11 Sep 2023, 11:00 AM IST

maharaja

महाराजा के पोस्टर में विजय सेतुपति।

Vijay Sethupathi's Maharaja first look: इस दिनों 'जवान' की कायमाबी का जश्न मना रहे एक्टर विजय सेतुपति ने अपनी आने वाली फिल्म 'महाराजा' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है। विजय ने रविवार को चेन्नई में ये पोस्टर जारी किया। 'महाराजा' एक्टर के तौर पर विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म है। फिल्म का डायरेक्शन निथिलन कर रहे हैं।

महाराजा का जो फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। उसमें विजय को खून से नसी शर्ट और पैंट में हाथ में बड़ी दरांती लिए पुलिस स्टेशन में बैठे दिख रहे हैं। उनके कान पर पट्टी बंधी दिख रही है। चेन्नई में पोस्टर रिलीज करने के बाद सेतुपति ने कहा कि उनको 50 फिल्म कर लेने की कभी उम्मीद नहीं थी। ये एक मील के पत्थर की तरह है।


7 सितंबर को रिलीज हुई है 'जवान'
विजय सेतुपति की फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को ही रिलीज हुई है। फिल्म में शाहरुख लीड रोल में हैं। वहीं विजय और नयनतारा भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। फिल्म की कमाई 4 दिन में ही 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: संडे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: शाहरुख की जवान ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 110 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा कलेक्शन

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग