बॉलीवुड

64 की अभिनेत्री पूनम ढिल्लों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती, सेहत पर आई अपडेट

Poonam Dhillon admitted in hospital: CINTAA अध्यक्ष और अभिनेत्री पूनम ढिल्लों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उनकी हेल्थ अपडेट भी सामने आ गई है।
2 min read
Aug 22, 2026
Poonam dhillon admitted in hospital at 64 diagnosed with Dengue
पूनम ढिल्लों हुई हॉस्पिटल में भर्ती (Photo Source- poonam_dhillon)

Poonam Dhillon hospitalised: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस को डेंगू होने के कारण मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही खबर आई उनके फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को लेकर दुआ करने लगे। उनकी हेल्थ अपडेट भी आ गई है। राहत की बात यह है कि डॉक्टर्स की देखरेख में उनकी स्थिति में अब तेजी से सुधार हो रहा है।

पूनम ढिल्लों के भर्ती होने के खबर पत्रकार विकी लालवानी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पूनम ढिल्लों को कई दिनों से अस्पताल में भर्ती रखा गया है और फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है। लालवानी ने बताया कि उन्होंने अपनी पोस्ट लिखने से पहले सुबह अभिनेत्री को संदेश भेजा था और उन्होंने पुष्टि की कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने उनके जल्द ठीक होने की कामना की और आशा जताई कि वह जल्द ही घर लौट आएंगी।

पूनम ढिल्लों थी CINTAA के विवादों को लेकर सुर्खियों में

अस्पताल में भर्ती होने से ठीक पहले पूनम ढिल्लों CINTAA के आंतरिक विवादों को लेकर सुर्खियों में थीं। संगठन की महासचिव और अभिनेत्री उपासना सिंह (Upasana Singh) ने पूनम ढिल्लों और उपाध्यक्ष पद्मिनी कोल्हापुरे पर संगठन में 'तानाशाही' चलाने का आरोप लगाया था। उपासना का दावा था कि उनके काम से परेशान होकर 11 सदस्य इस्तीफा दे चुके हैं और जो उनकी बात नहीं मानता वह उन लोगों को कारण बताओ नोटिस थमा देती हैं।

पूनम ढिल्लों को लेकर फैंस कर रहे दुआ
पूनम ढिल्लों को लेकर फैंस कर रहे दुआ
पूनम ढिल्लों को लेकर फैंस कर रहे दुआ

इन आरोपों पर खुद पूनम ढिल्लों ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, "मैं किसी भी तरह की कीचड़ उछालने में शामिल नहीं होना चाहती। यह बहुत ही घटिया बात है। ये आरोप सिर्फ उस व्यक्ति की हताशा को दर्शाते हैं, जो अपनी उम्मीद से ज्यादा तवज्जो चाहती थीं। हमने हमेशा हर मंच पर उपासना सिंह को महासचिव का सम्मान दिया है।"

फिलहाल इस्तीफा देने वाले सदस्यों और उपासना सिंह ने इस मामले में 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' (FWICE) से पारदर्शी चुनाव कराने की मांग की है। वहीं, फैंस पूनम ढिल्लों के जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।


Updated on:
22 Aug 2026 12:53 pm
Published on:
22 Aug 2026 12:31 pm