बॉलीवुड

Prakash Jha ने करणी सेना को जमकर सुनाई खरी-खोटी, ‘आश्रम’ को बैन करने का फैसला जनता पर छोड़ने की दी सलाह

काफी लंबे समय से निर्देशक प्रकाश झा ( Prakhash Jha ) की वेब सीरीज़ 'आश्रम' ( Aashram ) को लेकर काफी विवाद चल रहा है। करणी सेना ने निर्देशक पर हिंदू धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया है। साथ ही सीरीज़ को बैन करने की बात भी कही है। वहीं अब प्रकाश झा ने करणी सेना ( Karni Sena ) को यह फैसला लेने का हक दर्शकों पर ही छोड़ने की बात कही है।
3 min read
• •
Updated: 6 Nov 2020, 1:54 PM IST
Prakash Jha Responded To Karni Sena To Banning The Ashram Web Series
Prakash Jha Responded To Karni Sena To Banning The Ashram Web Series

नई दिल्ली। निर्देशक प्रकाश झा की वेब सीरीज़ 'आश्रम' ( Aashram ) इन दिनों खूब विवादों में बनी हुई है। सीरीज़ में बाबाओं की छवि को गलत दिखाने के चलते उन पर हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। यही नहीं करणी सेना ( Karni Sena ) ने सीरीज़ को बैन करने तक की मांग भी कर डाली। इस पूरे मामले में काफी लंबे समय से प्रकाश झा ( Prakash Jha ) चुप्पी साधे बैठे हुए थे, लेकिन अब उन्होंने खुद सीरीज़ पर खुलकर बातचीत की है। जिसे देखने के बाद प्रकाश झा काफी चिल दिखाई दिए।

प्रकाश झा ने दिया करणी सेना को जवाब

वेब सीरीज़ 'आश्रम' ( Ban Aashram Web Series ) को बैन करने के लिए करणी सेना द्वारा उठाई जा रही आवाज़ों पर प्रकाश झा ने कहा कि वह कौन होते हैं जो करणी सेना की मांगों पर फैसला सुनाए। उनकी पहली ही सीरीज़ पर 400 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ है। वह मानते हैं कि समाज में नकारात्मक छवि फैलाने का अधिकार दर्शकों पर ही छोड़ देना चाहिए। बातों ही बातों में उन्होंने करणी सेना को खूब खरी-खोटी सुनाई और उनसे यह प्रश्न भी पूछा कि क्या वह ये सब दर्शकों पर छोड़ सकते हैं?

ढोंगी बाबाओं पर आधारित है 'आश्रम' की कहानी

'आश्रम' वेब सीरीज़ में ढोंगी बाबाओं द्वारा किए जा रहे अपराधों को बड़ी ही बाखूबी के साथ दिखाया जा रहा है। फिल्म में आश्रम में होने वाले घोटालों, महिलाओं संग दुष्कर्म, ड्रग्स और राजनीति में कैसे बाबाओं की सहारा लिया जाता है। इन सब मुद्दों को दिखाया गया है। जिसके बाद से समाज में बाबाओं और साधुओं की छवि खराब देखने को लेकर प्रश्न और विवाद उठने लगे हैं। वेब सीरीज़ का दूसरा पार्ट भी जल्द रिलीज़ होना वाला है। जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

बॉबी देओल बने हैं काशीपुर वाले बाबा

वेब सीरीज़ आश्रम में अभिनेता बॉबी देओल ( Bobby Deol ) मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। जिसमें वह काशीपुर वाले बाबा का किरदार निभा रहे हैं। सीरीज में बॉबी की एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए उतना ही कम है। सीरीज़ की कहानी की बात करें तो इसमें आश्रम में होने वाले सभी काले कारनामों को दिखाया गया है। सीरीज़ में ट्विस्ट तब आता है। जब खुदाई के चलते एक महिला का कंकल पाया जाता है। सालों पुराना केस खोला जाता है। जिसके तार सीधे आश्रम और बाबा काशीपुर वाले से जुड़े होते हैं।

11 नवंबर को रिलीज़ होगी 'आश्रम 2'

आश्रम के पहले पार्ट का अंत केस को सुलझाने में आ रही दिक्कतों पर ही किया जाता है। वहीं अब पार्ट 2 में यह दिखना काफी दिलचस्प होगा कि कैसे सालों पुराने केस को सुलझाया जाता है और पुलिस कैसे एक ढोंगी बाबा का पर्दाफश करती है या फिर सीरीज़ को तीसरे भाग के अंत में कोई संस्पेंस छोड़ जाती है। वैसे 'आश्रम 2' ( Aashram 2 ) 11 नवंबर 2020 को रिलीज़ होने जा रही है। वेब सीरीज़ को ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। जिसके दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन