8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वें सीज़न को मिला पहला करोड़पति, Nazia Nasim रच पाएंगी इतिहास?

गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीज़न 12 वें को उसका पहला करोड़पति मिल गया है। शो का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें कंटेस्टेंट नाजिया नसीम ( Nazia Nasim ) 1 करोड़ रुपये जीतते हुई दिखाई दीं। वहीं प्रोमो में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) उनसे 7 करोड़ का सवाल पूछती हुई दिखाई देते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 6 Nov 2020, 1:09 PM IST

Kaun Banega Crorepati Season 12th Gets First Millionaire

Kaun Banega Crorepati Season 12th Gets First Millionaire

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति ( Kaun Banega Crorepati 12 ) का 12वां सीज़न नए नियमों के साथ शुरू हो चुका है। शो के नए सीज़न को उनका पहला करोड़पति मिल चुका है। जी हां, कंटेस्टेंट नाजिया नसीम ( Nazia Nasim ) केबीसी के 12वें सीज़न की पहली प्रतियोगी बन चुकी है। दरअसल, हाल ही में शो ने एक नया प्रोमो सोशल मीडिया और चैनल पर जारी किया है। जिसमें दिखाया गया है कि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) नाजिया को बधाई और उनसे 15वां सवाल पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Shahrukh-Salman Khan की जोड़ी फिर बड़े पर्दे पर करने आ रही है धमाल, फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

केबीसी 12 के एपिसोड का नया प्रोमो

चैनल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें हॉट सीट पर बैठी नाजिया से शो के होस्ट अमिताभ बच्चन पहले 15वां प्रश्न पूछते हैं। जो कि एक करोड़ का प्रश्न होता है। नाजिया सही उत्तर देकर 1 करोड़ जीत जाती हैं और अमिताभ बच्चन उन्होंने बधाई देते हैं। वहीं वह आगे उनसे कहते हैं कि वह अब उनसे 16वां प्रश्न पूछेंगे जो कि 7 करोड़ रुपयों का है। प्रोमो में दिखाया गया है कि नाजिया गेम को क्वीट नहीं करती हैं और रिस्क लेने की बात कहती हैं। केबीसी का लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यह एपिसोड 11 नवंबर को दिखाया जाएगा। शो में अमिताभ कंटेस्टेट की खूब तारीफ करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वह उनसे कहते हैं कि उन्होंने बेहद ही शानदार ढंग से खेल को खेला है और जिस जवाब पर उनकी नज़र गई है। वह बिल्कुल सही निकला। जिस पर नाजिया भी राहत की सांस लेती हुई नज़र आई।

यह भी पढ़ें- पूनम पांडे के खिलाफ FIR होने पर Apurva Asrani ने शेयर की मिलिंद सोमन की न्यूड फोटो, ट्वीट कर कसा तंज

वैसे आपको बतातें चलें कि सीज़न 12वें में कंटेस्टेंट छवि कुमार ( Chavi Kumar ) भी एक करोड़ के सवाल पर पहुंच गई थीं। जिसके बाद उन्होंने क्वीट कर दिया था। उन्होंने 50 लाख रुपयों को जीतकर शानदार गेम खेला। वह एक विंग कमांडर की पत्नी थी। अमिताभ बच्चन भी उनके खेल से प्रभावित नज़र आए।