जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि फिल्म पठान में सलमान खान केमियो रोल निभाते हुए दिखाई देंगे। वैसे ऐसा नहीं कि यह सलमान का शाहरुख की फिल्म में यह पहला केमियो होगा। इससे पहले भी वह फिल्म जीरो में केमियो कर चुके हैं। जिसमें वह अपने दोस्त शाहरुख संग खूब नचाते हुए दिखाई दिए थे। वहीं फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' ( Kuch Kuch Hota ), 'ओम शांति ओम' ( Om Shanti Om ), और 'हर दिल जो प्यार करेगा' ( Har Dil Jo Pyar Karega ) में दिखाई दे चुके हैं।