बॉलीवुड

‘अब ज्ञानू का विसर्जन बाकी है’, प्रकाश राज ने मुंबई CJP आंदोलन पर दिया बेबाक बयान, बोले- कॉकरोच वापस आ गए

Prakash Raj Support CJP Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग में सुधार की मांग को लेकर मुंबई में सीजेपी (CJP) के आंदोलन पर प्रकाश राज ने बड़ा बयान दिया है और गांधी जयंती की शुभकामनाएं भी दी हैं।
2 min read
• •
Oct 02, 2026
Prakash Raj Support CJP Protest say now immersion of gyanesh kumar remains
प्रकाश राज ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन पर दिया बयान (Photo Source- Instagram/joinprakashraj)

Prakash Raj Support CJP Protest: देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव प्रणाली में सुधारों की मांग को लेकर मुंबई में CJP द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन ने अब बड़ा सियासी रूप ले लिया है। संगीत निर्देशक विशाल ददलानी के समर्थन के बाद अब अभिनेता और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से राय रखने वाले प्रकाश राज (Prakash Raj) भी इस आंदोलन के पक्ष में खुलकर सामने आ गए हैं। प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर अपने तल्ख अंदाज में बयान जारी करते हुए चुनाव आयोग और सरकार पर करारा हमला बोला है।

प्रकाश राज ने वीडियो में क्या कहा?

प्रकाश राज ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर देशवासियों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दीं और बेबाक बयान दिया, लेकिन साथ ही देश के मौजूदा सामाजिक माहौल पर गहरा चिंता भी जताई है।

प्रकाश राज ने कहा, "हाय फ्रेंड्स, हैप्पी महात्मा गांधी जयंती! यह हमारे बापू का दिन है, लेकिन जैसे ही हम यह जश्न मनाते हैं, हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि कुछ ऐसे तत्व हैं जो हमारे महात्मा की हत्या करने वाले गोडसे का महिमामंडन करते हैं। ये वही सोच के लोग हैं जो सीएए (CAA) और अन्य माध्यमों के जरिए हमारी नागरिकता और हमारे लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे को खत्म करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।"

"कॉकरोच वापस आ गए हैं, अधिकारों के लिए खड़े हो जाओ"

मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी द्वारा आयोजित प्रदर्शन और देश भर में हो रहे आंदोलनों का जिक्र करते हुए प्रकाश राज ने युवाओं और सिविल सोसाइटी से सड़कों पर उतरने की अपील की।

उन्होंने आगे कहा, "इस देश का युवा, नागरिक समाज और 'कॉकरोच' ऐसा कभी नहीं होने देंगे। आज के दिन पूरे देश भर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली में नेहा बोहरा इसका नेतृत्व कर रही हैं, वहीं मुंबई में कॉकरोच वापस आ गए हैं। जाओ, बढ़-चढ़कर भाग लो और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इस शांतिपूर्ण आंदोलन में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो जाओ।"

"ज्ञानू और रंगा-बिल्ला का काम अब खत्म हो चुका है"- प्रकाश राज

मुख्य चुनाव आयुक्त और सत्तासीन नेताओं पर सीधा और कड़ा हमला बोलते हुए प्रकाश राज ने कहा, "मेरे दोस्त, तुमसे कह रहा हूं- गणेश जी का विसर्जन तो हो गया, लेकिन इस देश में अब 'ज्ञानू' का विसर्जन बाकी है। ज्ञानू… और तुम भी रंगा-बिल्ला! अब बहुत हो गया भाई, हम देख लेंगे। तुम लोगों का काम अब खत्म हो चुका है, मैं तो बस ऐसे ही पूछ रहा हूँ।"

प्रकाश राज के इस बयान ने मुंबई पुलिस द्वारा अनुमति न दिए जाने के बावजूद शिवाजी पार्क में हो रहे सीजेपी के आंदोलन को और अधिक राजनीतिक गर्मी दे दी है।

Updated on:
02 Oct 2026 12:37 pm
Published on:
02 Oct 2026 12:00 pm
Also Read
View All
Prem Keetanu Review: प्यार और पैसे के जाल में बुरी तरह उलझी वीर पहाड़िया-अपारशक्ति की ‘प्रेम कीटाणु’, आखिर में करके गई कन्फ्यूज

“मेरी वजह से बेचारे को व्यूज मिल जाएं तो अच्छा है”, शहनाज गिल ने ट्रोलर्स- फेक हेडलाइन बनाने वालों को दिया करारा जवाब

फिल्म ‘सूबेदार’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, अनिल कपूर बेस्ट एक्टर के लिए हुए नॉमिनेट, अभिनेता ने किया पोस्ट

Drishyam 3 Twitter Reaction: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ देख किसी ने कहा- सुपरहिट तो कोई बोला- पहले से ज्यादा शानदार, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

Drishyam 3 Review: सस्पेंस में पिछली ‘दृश्यम’ की भी बाप निकली ‘दृश्यम 3’, आखिर में हो सकते हैं थोड़े निराश