बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन सबसे खराब एक्टर, लोग उनपर हंसते हैं…अभिनेता ने दिया बेबाक बयान, बोला तीखा हमला

Prashant Narayanan On Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर अभिनेता प्रशांत नारायण ने तीखा हमला बोला है।

2 min read
Feb 14, 2026
Prashant Narayanan On Kartik Aaryan
Prashant Narayanan On Kartik Aaryan (सोर्स- एक्स)

Prashant Narayanan On Kartik Aaryan: बॉलीवुड में अक्सर कलाकार एक-दूसरे के काम की तारीफ करते नजर आते हैं, लेकिन कभी-कभी बेबाक बयान सुर्खियां भी बटोर लेते हैं। इस बार चर्चा में हैं फिल्म ‘मर्डर 2’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रशांत नारायण, जिन्होंने युवा स्टार कार्तिक आर्यन की अभिनय क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनके हालिया इंटरव्यू ने इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है।

‘सबसे खराब अभिनेताओं में एक’ (Prashant Narayanan On Kartik Aaryan)

प्रशांत नारायणन ने 'बॉलीवुड बबल' के साथ बातचीत करते हुए कार्तिक आर्यन के अभिनय को लेकर तीखी टिप्पणी की। उनका कहना है कि स्टारडम और वास्तविक अभिनय कौशल दो अलग बातें हैं। उन्होंने इशारों में कहा कि कार्तिक को जो मौके मिल रहे हैं, वो केवल प्रतिभा का परिणाम नहीं हैं। प्रशांत ने यहां तक कहा कि कई बार दर्शक अभिनेता के साथ नहीं, बल्कि उस पर हंसते हैं और ये फर्क समझना जरूरी है।

हालांकि उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि कार्तिक की शुरुआती फिल्म 'प्यार का पंचनामा' उन्हें पसंद आई थी। लेकिन उनके मुताबिक समय के साथ प्रदर्शन में निरंतरता नजर नहीं आई। इसके साथ ही उन्होंने कार्तिक आर्यन को सबसे खराब अभिनेता बताया।

कार्तिक आर्यन पर अभिनेता की तीखी टिप्पणी

प्रशांत ने अपने बयान में दर्शकों की सोच की भी बात की। उनका कहना था कि कॉमेडी और अभिनय में बारीक रेखा होती है। अगर दर्शक किरदार के साथ हंस रहे हैं तो वह सफलता है, लेकिन यदि वे कलाकार पर हंस रहे हों तो यह चिंता का विषय हो सकता है। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं। कुछ लोग इसे ईमानदार राय बता रहे हैं, तो कुछ इसे अनावश्यक आलोचना मान रहे हैं।

कार्तिक के करियर में उतार-चढ़ाव

अगर कार्तिक आर्यन के हालिया सफर पर नजर डालें तो पिछली फिल्म 'तू मेरा मैं तेरी मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। इसके बावजूद अभिनेता नए प्रोजेक्ट्स के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

वो इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'नागजिला' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह ‘इच्छाधारी नाग’ के दिलचस्प किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस अनोखे रोल को लेकर फैंस में उत्सुकता बनी हुई है।

इंडस्ट्री में बयानबाजी का दौर

बॉलीवुड में कलाकारों के बीच विचारों का मतभेद नया नहीं है। कई बार ऐसे बयान सुर्खियां तो बटोरते हैं, लेकिन आखिरकार फैसला दर्शक ही करते हैं। प्रशांत नारायणन का ये बयान जहां एक ओर चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं कार्तिक आर्यन के प्रशंसक उनके आगामी प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Published on:
14 Feb 2026 05:58 pm