बॉलीवुड

कैंसर से जंग हार गईं प्रवीणा देशपांडे , दुनिया को कहा अलविदा, फैंस ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Pravina Deshpande Death News 2026: प्रवीणा देशपांडे कैंसर से जंग हार गईं और दुनिया को अलविदा कह गईं। उनकी अचानक मौत से उनके परिवार, दोस्त और फैंस गहरे सदमे में हैं।
2 min read
Feb 18, 2026
कैंसर से जंग हार गईं प्रवीणा देशपांडे , दुनिया को कहा अलविदा, फैंस ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
प्रवीणा देशपांडे (सोर्स: IMDb)

Pravina Deshpande Death : बॉलीवुड और टीवी जगत में एक फेमस और सम्मानित स्टार प्रवीणा देशपांडे के निधन से पूरे मनोरंजन की दुनिया में गहरा शोक फैल गया है। बता दें, 60 साल की उम्र में प्रवीणा ने अंतिम सांस ली। लंबे समय तक कैंसर से लड़ती रहीं प्रवीणा ने हमेशा अपनी कला के द्वारा दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

ब्लड कैंसर का इलाज

उनके परिवार ने इस दुखद खबर को प्रवीणा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम के माध्यम से शेयर किया और एक ऑफिशियल बयान में कहा गया, "हमें गहरे दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि श्रीमती प्रवीणा देशपांडे 17 फरवरी 2026 को हम सब को छोड़ कर चली गईं।" उनका अंतिम संस्कार उसी दिन दोपहर 3 बजे अंधेरी पूर्व के चकाला पारसीवाड़ा में स्थित हिंदू श्मशान भूमि में किया जाएगा।

इतना ही नहीं, प्रवीणा ने 2019 में ब्लड कैंसर का इलाज शुरू किया था, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने कभी अपने काम से दूरी नहीं बनाई और वो सलमान खान की फिल्म 'रेडी' और 'एक विलेन', जॉन अब्राहम की 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरन' और 'जलेबी' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी थीं। इनके अलावा टीवी पर भी प्रवीणा ने घर एक मंदिर, कुमकुम, करम अपना अपना और कुल्फी कुमार बाजेवाला जैसे फेमस सीरियल्स में अपनी टैलेंट का जलवा दिखा चुकी है।

इंडस्ट्री में सदाबहार स्थान दिलाया

OTT प्लेटफॉर्म पर भी उनकी खास मौजूदगी रही और वे हाल ही में इमरान हाशमी के साथ 'तस्करी' सीरीज में नजर आईं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा और समर्पित अभिनय ने उन्हें इंडस्ट्री में सदाबहार स्थान दिलाया है। बता दें, सिने एवं टीवी स्टार संघ (CINTAA) ने भी प्रवीणा के निधन पर गहरी संवेदना जाहिर की है। संघ ने अपने आधिकारिक माध्यम से कहा कि "प्रवीणा देशपांडे के निधन पर हम गहरा दुख प्रकट करते हैं।"

दरअसल, प्रवीणा देशपांडे की कमी न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे फिल्म और टेलीविजन जगत के लिए अपूरणीय है। उनकी यादें और कला हमेशा हमारे साथ रहेंगी। इस कठिन समय में हम उनके परिवार और करीबीज के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

Updated on:
18 Feb 2026 09:32 am
Published on:
18 Feb 2026 09:32 am