18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता के निधन से टूटे सिद्धार्थ मल्होत्रा ,श्रद्धांजलि देते समय इमोशनल नोट पढ़ आंखें हुईं नम

Sidharth Malhotra father dies: पिता के निधन से सिद्धार्थ मल्होत्रा गहराई से टूट गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल नोट पढ़ते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

2 min read
Google source verification
पिता के निधन से टूटे सिद्धार्थ मल्होत्रा ,श्रद्धांजलि देते समय इमोशनल नोट पढ़ आंखें हुईं नम

पिता के निधन से टूटे एक्टर (सोर्स: IMDb)

Sidharth Malhotra father dies: चार दिन पहले बॉलीवुड के एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​अपने पिता पूर्व मर्चेंट नेवी कमांडर सुनील मल्होत्रा ​​को खो दिया। इस मुश्किल वक्त में सिद्धार्थ अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ दिल्ली पहुंचकर परिवार के साथ रह रहे हैं। टाइम्स के अनुसार, अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी हो चुकी हैं, लेकिन परिवार अभी भी एक साथ समय बिता रहा है।

प्यार और सम्मान का इजहार

सिद्धार्थ और उनके पिता का रिश्ता बेहद खास था। एक्टर ने कई बार पिता के लिए अपने प्यार और सम्मान का इजहार किया है। उन्होंने सुनील मल्होत्रा ​​को अपना पसंदीदा हीरो और जिंदगी भर की प्रेरणा का स्रोत बताया। बता दें, इस बार भी अपने पिता के चले जाने के बाद अपने दिल की भावनाओं को व्यक्त करते नजर आए है।

सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी के कमांडर थे, और सिद्धार्थ के बचपन और करियर की दिशा में अहम भूमिका भी निभाई। उनके सख्त लेकिन प्रेमभरे संस्कारों ने सिद्धार्थ को न केवल जमीन से जोड़ा रखा, बल्कि उन्हें जीवन में मजबूत बनाया। साथ ही, सिद्धार्थ ने पिता के लिए एक इमोशनल नोट में लिखा, "पापा बहुत ईमानदारी, सच्चाई और संस्कारों वाले इंसान थे। वे ऐसी मूल्यवेताओं पर जिए जो कभी झुकी नहीं। बिना सख्ती के अनुशासन और बिना ईगो के ताकत उनकी खासियत थी। जब जिंदगी ने उन्हें कई बार जरा तो भी उनकी सकारात्मकता कम नहीं हुई।" जो खूब वायरल हो रहा है।

मर्चेंट नेवी कैप्टन से लेकर बीमारी का डटकर मुकाबला

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे बताया, "समुद्र की कमान संभालने वाले मर्चेंट नेवी कैप्टन से लेकर बीमारी का डटकर मुकाबला करने तक, पापा ने कभी हार नहीं मानी। स्ट्रोक के बाद व्हीलचेयर पर होने के बाद उनकी हिम्मत ऊंची रही। उनकी ईमानदारी मेरी विरासत है, उनकी ताकत मेरी राह दिखाती है और उनकी सकारात्मक सोच आज भी इस परिवार को जोड़कर रखती है।"

आज इस कठिन घड़ी में सिद्धार्थ और कियारा परिवार के साथ रहकर अपने पिता को याद कर रहे हैं और उनकी शिक्षाओं को हमेशा अपने दिल में संजोए रखेंगे। उनके इस भावुक समय में फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से भी गहरा सहानुभूति और सपोर्ट मिल रहा है।