Anshul Garg-Selena Gomez: क्या अंशुल गर्ग ग्लोबल सुपरस्टार सेलेना गोम्ज़ के साथ अगला अंतर्राष्ट्रीय सहयोग करने के लिए हैं तैयार?
Selena Gomez: अंशुल गर्ग अपने लेबल प्ले डीएमएफ के साथ भारत में सर्वश्रेष्ठ ग्लोबल म्यूजिक लेकर आ रहे हैं। गुली माता में मोरक्कन गायक साद लामजारेड, यिम्मी यिम्मी में फ्रांसीसी गायक टायक और ज़ालिमा में अरबी कलाकार डिस्टिंक्ट के साथ काम करने के बाद, ऐसा लगता है कि अंशुल अब तक के अपने सबसे बड़े सहयोग के लिए तैयार हो रहे हैं। अफवाहों की मानें तो निर्माता वैश्विक सुपरस्टार सेलेना गोमेज के साथ मिलकर काम करने की योजना बना रहे हैं।
सेलेना दुनिया की सबसे प्रसिद्ध एक्टर -पॉपस्टार में से एक हैं, जिन्होंने सेम ओल्ड लव, हैंड्स टू माईसेल्फ, ताकी ताकी और कैलम डाउन जैसे कई हिट गाने दिए हैं। करीबी सूत्र की माने तो , “दुनिया के विभिन्न कोनों से कलाकारों को भारत लाने के बाद, अंशुल अपने अगले गाने के साथ सेलेना गोमेज को देश में लाने की योजना बना रहे हैं। गुली माता , यिम्मी यिम्मी और ज़ालिमा में अरबी के बाद वे भारतीय म्यूजिक को एक अलग ऊचाईं पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह वास्तव में भारत और अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ लोगों के एक साथ आने का एक स्वप्निल सहयोग होगा।''
यदि खबरों की मानें तो भारत में सेलेना का पहला गाना हो सकता है, लेकिन उनके पुराने चार्टबस्टर्स में से एक 'कम एंड गेट इट' में भारतीय प्रभाव रहा है। गाने में कुछ हिंदी बोल के साथ-साथ भारतीय संगीत भी था। सेलेना के यहां आने के साथ, यह वास्तव में भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का अब तक का सबसे बड़ा ग्लोबल कॉलेबॉरेशन होगा।