बॉलीवुड

‘देसी गर्ल’ ने पहनी ऐसी ड्रेस, इसकी कीमत में घूमकर आ सकते हैं थाईलैंड

उस दौरान देसी गर्ल पीले रंग के आउटफिट में नजर आईं।
2 min read
Apr 29, 2019
Priyanka chopra
Priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपने फैशन की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। लड़कियां उनके फैशन को कॉपी करती हैं। अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में प्रियंका ने जो कपड़े पहन रखे हैं, उसकी कीमत जानकर सभी हैरान हैं। उनकी इस ड्रेस की कीमत में विदेश घूमकर आ सकते हैं।

दरअसल, हाल में प्रियंका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उस दौरान देसी गर्ल पीले रंग के आउटफिट में नजर आईं। रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका के इस लुक की कुल कीमत करीब 54 हजार रुपए बताई जा रही है। अभिनेत्री ने जो पुलओवर पहना है उसकी कीमत 350 डॉलर यानी करीब 24,442 रुपए बताई जा रही है। वहीं उनकी पैंट की कीमत 450 डॉलर यानी कि 31,426 हजार रुपए है।

बता दें कि अभिनेत्री इन दिनों मुंबई में हैं। चह अपने भाई की शादी के लिए यहां आई हैं। हाल में उनको परिवार के साथ डिनर करते हुए स्पॉट किया। इसके साथ ही वह अपनी गर्लगैंग के साथ ईशा अंबानी के यहां आईस्क्रीम पार्टी करने पहुंची। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Published on:
29 Apr 2019 04:32 pm