बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते को हुए तीन साल, शेयर की बेहद रोमांटिक फोटो

2018 में 19 जुलाई की रात को 12 बजे निक जोनस ने प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। निक ने प्रपोज करने के लिए ग्रीस जैसी जगह को चुना। उसके बाद से ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई थी।
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2021, 4:37 PM IST
priyanka_chopra_nick_jonas_1.jpg
Priyanka Chopra Nick Jonas

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। उनकी एक्टिंग के लाखों करोड़ों दीवाने हैं। लेकिन फिल्मों के अलावा, वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से साल 2018 में शादी की है। शादी के बाद से ही दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। अब प्रियंका और निक के रिश्ते को तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने बेहद ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।

प्रियंका और निक ने शेयर की डेटिंग की तस्वीरें
दरअसल, 2018 में 19 जुलाई की रात को 12 बजे निक जोनस ने प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। निक ने प्रपोज करने के लिए ग्रीस जैसी जगह को चुना। उसके बाद से ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई थी। ऐसे में दोनों ने जुलाई 2018 में अपनी डेट नाइट्स के दौरान क्लिक की गई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें दोनों हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं और कोजी होते हुए दिख रहे हैं। प्रियंका के हाथ में डायमंड की रिंग नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरा सब कुछ, आज 3 साल हो गए। एक ही समय में लगता है मानो बस कल की ही बात हो, वहीं ऐसा भी लगता है जैसा जमाना बीत गया। आई लव यू।'

वायरल हुई प्रियंका की तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उनकी फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। उनकी पोस्ट पर अबतक 12 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, निक ने भी प्रियंका के साथ अपनी फोटो शेयर की है।

रविवार को मनाया 39वां जन्मदिन
इससे पहले रविवार को प्रियंका चोपड़ा ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया। निक जोनस उनके साथ मौजूद नहीं थे लेकिन उन्होंने बीवी के बर्थडे को खास मनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें वह स्विमिंग पूल के किनारे शानदार अंदाज में पोज़ देती नजर आ रही हैं। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट करते हुए प्रियंका ने अपने फैंस को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा। साथ ही, उनके दिन को खास मनाने के लिए उन्होंने पति निक जोनस का भी शुक्रिया अदा किया।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव