20 कैरेट की डायमंड रिंग
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की सगाई ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल, सगाई में राज ने शिल्पा को 20 कैरेट की डायमंड रिंग पहनाई थी। उनके इस रिंग की कीमत तीन करोड़ के आस-पास है। शिल्पा अक्सर इस रिंग को पहने हुई दिखाई देती हैं। इसके अलावा, शिल्पा शेट्टी हमेशा से चाहती थीं कि उनका एक सी-फेसिंग विला हो। ऐसे में उन्हें राज कुंद्रा ने उनकी इस ख्वाहिश को भी पूरा कर दिया। मुंबई में दोनों का किनारा नाम का विला है। इतना ही नहीं, राज ने शिल्पा को यूके में 7 बेडरूम का एक विला गिफ्ट किया था। उनके इस विला की कीमत करोड़ों में हैं। दोनों अक्सर यहां छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं।