बॉलीवुड

रणवीर-दीपिका की शादी भी फेल है प्रियंका-निक ग्रेंड वेडिंग के आगे, 1 दिन में खर्च हो रहे करोडो़ं रुपये

प्रियंका विदेश में नहीं बल्कि अपने देश में ही शादी करेंगी। इसके लिए उन्होंने राजस्थान के जोधपुर को चुना है। शादी को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 12:30 PM IST
priyanka chopra and nick jonas grand wedding latest updates
priyanka chopra and nick jonas grand wedding latest updates

बॅालीवुड स्टार्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल में इटली में शादी की है। ये शादी बहुत धूम-धाम से रचाई गई। इस जोड़े के बाद अब सबकी नजरें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी पर हैं। आपको बता दें प्रियंका विदेश में नहीं बल्कि अपने देश में ही शादी करेंगी। इसके लिए उन्होंने राजस्थान के जोधपुर को चुना है। शादी को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रही हैं।

बता दें प्रियंका मंगेतर निक जॉनस के साथ जोधपुर के ताज उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगी। क्या आप जानते हैं इस भवन में सिर्फ एक रात ठहरने का किराया 43 लाख रुपये है। प्रिंयका यहां ग्रेंड वेडिंग करने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेगी।

हाल में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा इसका जायजा लेने वेडिंग वेन्यू पहुंचीं और एक बाद एक इवेंट ऑर्गेनाइजर, होटल मालिक और डिजाइनर से डील की। मधु ने मुंबई जाने से पहले उमैद भवन और मेहरानगढ़ किले की तैयारियों का भी जायजा लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान मधु ने बताया कि 'जोधपुर मेरा बहुत पसंदीदा शहर है इसलिए पूरी दुनिया छोड़कर यहां आए हैं।' इसके अलावा प्रियंका की शादी के बारे में सवाल करने पर उन्होंने कहा 'खुद ही शादी देख लेना, अभी से क्या बताऊं, जब हो जाए तब बात करना।'

हाल में प्रियंका ने अपकमिंग फिल्म 'दी स्काई इज पिंक' की स्टारकास्ट और क्रू मेंबर्स को शादी के लड्डू भेजे। फरहान अख्तर ने इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, 'शादी के लड्डू,पेरिस से आए हैं।'

Published on:
Also Read
View All
“सनातन धर्म के अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा”, शाहरुख खान पर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा

Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

सनी बनेंगे हनुमान तो राघव जुयाल निभाएंगे मेघनाथ का किरदार, ‘रामायण 2’ में कौन-सा एक्टर निभाएगा कौन-सा किरदार

Ramayana Rise of a Legend Review: ‘रामायण’ तो पहले भी देखी लेकिन ये रामायण एकदम अलग है, कहानी को बरकरार रखते हुए फिल्म में दिखी भव्यता

राम का वनवास वाला सीन, जटायु का रावण से भीषण युद्ध, तालियां बजाने को मजबूर कर देते हैं रणबीर की ‘रामायण’ के ये 5 सीन