5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपिका और प्रियंका के बाद होने जा रही है आलिया की शादी? दुल्हन बनने के सवाल पर कहा…

आलिया ने रविवार को लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स 2018 के मौके पर मीडिया से बातचीत की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 19 Nov 2018, 7:17 PM IST

ALIA BHATT

ALIA BHATT

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी और रणबीर कपूर की शादी की अफवाहों के बीच स्पष्ट कर दिया है कि उनके प्रशंसकों व शुभचिंतकों को उनकी शादी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। ऐसी खबरें हैं कि आलिया अभिनेता रणबीर कपूर के साथ 2019 में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जबकि आलिया ने कहा कि अभी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।

आलिया ने रविवार को लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स 2018 के मौके पर मीडिया से कहा, 'अगर लोग मेरी शादी का इंतजार कर रहे हैं तो उन्हें इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।' आलिया और रणबीर के बीच के संबंधों की चर्चा काफी समय से चल रही है। दोनों सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के रिसेप्शन में हाथ में हाथ डाले नजर आए थे। वे फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आएंगे।

वहीं, जोधपुर में होने वाली प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी पर प्रतिक्रिया देते हुए आलिया ने कहा, 'मैं प्रियंका की शादी को लेकर बहुत खुश हूं। मैं प्रियंका को शादी की पोशाक में देखने को लेकर काफी उत्साहित हूं। वह एक खूबसूरत दुल्हन होंगी।'