5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या रणबीर-आलिया ने 5 स्टार होटल में अकेले बिताया समय? यहां जानें पूरी डिटेल

रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर अपना इलाज न्यूयॉर्क में करा रहे हैं। ऋषि से मिलने के लिए आलिया वहां पहुंची। यही नहीं रणबीर की दादी कृष्णा राज कपूर के निधन के दौरान भी आलिया हर पर वहां मौजूद रहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 19 Nov 2018, 4:45 PM IST

ranbir kapoor alia bhatt

ranbir kapoor alia bhatt

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के बाद से ही बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच अफेयर की खबरें सुर्खियों में बनी हुईं हैं। दोनों तकरीबन पिछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आए दिन दोनों की एक साथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आलिया को अक्सर रणबीर के परिवार के साथ देखा जाता है। दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की लेकिन उनकी तस्वीरें कुछ और ही कहती हैं। बता दें कि दोनों को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। खबर ये है की दोनों को 5 स्टार होटल में चेक इन करते हुए देखा गया है।

होटल में बिताया क्वालिटी टाइम:
सूत्रों के मुताबिक हाल ही में रणबीर और आलिया ने शोर-शराबे से दूर साथ रोमांटिक डेट की। सूत्रों के मुताबिक दोनों ने मुंबई के एक 5 स्टार होटल में साथ में एन्जॉय किया और अच्छा वक्त बिताया। दोनों को एक साथ होटल में चेक इन करते हुए देखा गया है। फिलहाल दोनों की तरफ से इस बात की कोई पुष्टि नहीं गई है की दोनों होटल में किस काम के लिए गए थे। बता दें कि पिछले कुछ समय में दोनों एक दूसरे के घरवालों के भी काफी नजदीक आ चुके हैं।

मुसीबत की हर घड़ी में आलिया ने दिया रणबीर का साथ:
इन दिनों रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर अपना इलाज न्यूयॉर्क में करा रहे हैं। ऋषि से मिलने के लिए आलिया वहां पहुंची। यही नहीं रणबीर की दादी कृष्णा राज कपूर के निधन के दौरान भी आलिया हर पर वहां मौजूद रहीं। पिता के इलाज के चलते रणबीर, नीतू सिंह और ऋषि कपूर उनके अंतिम दर्शन के लिए नहीं पहुंच सके थे। ऐसे में आलिया ने रणबीर को वीडियो चैट के जरिए उनकी दादी के अंतिम दर्शन कराए। बात दें कि एक ट्विटर चैट के दौरान जब रणबीर से पूछा गया कि वह कब शादी करेंगे तो उन्होंने इस पर जवाब दिया, 'उम्मीद करते हैं जल्द ही ऐसा होगा।'