
नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मोस्ट पॉपुलर कपल्स में एक हैं। दोनों की तस्वीरें जब भी सोशल मीडिया पर आती हैं। तो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगती हैं। इस बार भी कपल की एक रोमांटिक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा के फैनपेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। प्रियंका और निक की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है।
मां मधु संग लंच पर निकले प्रियंका-निक
दरअसल, प्रिंयका और निक जोनस को लंदन के एक रेस्टोरेंट में लंच करते हुए स्पॉट किया गया। उनके साथ उनकी मां मधु चोपड़ा को भी लंच करते हुए देखा गया। प्रियंका और निक की लेटेस्ट तस्वीरों को उनके एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ऊपर दी गईं तस्वीरों में देख सकते हैं कि खाने के टेबल पर कैसे निक और प्रियंका रोमांस कर रहे हैं। साथ ही लंदन की सड़कों पर दोनों ही एक-दूसरे का थामे हुए चलते हुए नज़र आ रहे हैं।
चिल मूड में नज़र आईं प्रियंका चोपड़ा
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा पति निक संग चिल मूड में नज़र आईं। वाइट न्यूड शेड कलर की शर्ट और जॉगर में प्रिंयका बेहद ही स्टाइलिश लग रही थीं। उनके शेड उन्हें और भी खूबसूरत बना रहे हैं। वहीं निक रॉक 33 की वाइट लूज टी-शर्ट में काफी हैंडसम नज़र आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में निक प्रियंका का हाथ थामे सड़क पर बड़े ही स्टाइल में वॉक करते हुए नज़र आ रहे हैं।
निक संग शेयर की प्रियंका ने रोमांटिक फोटो
वैसे आपको बता दें इस महीने के शुरूआत में निक और प्रियंका लंदन पहुंचे थे। जहां प्रियंका अपने अगले प्रोजेक्ट 'सिटाडेल' की शूटिंग शेड्यूल के लिए गई थीं। निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में प्रियंका निक को गले से लगाए नज़र आ रही थीं। प्रिंयका के वर्क फ्रंंट की बात करें इन दिनों उनके पास हॉलीवुड फिल्मों के कई प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'द वाइट टाइगर' में देखा गया था।