बॉलीवुड

कोविड-19 से लड़ रहे भारत देश के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने फैंस से मांगी मदद

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने कोविड-19 से लड़ रहे भारत के लिए योगदान देने की अपील की है। गिवइंडिया के साथ एक फंडरेजर के जरिए दोनों ने सहयोग करने की रिक्वेस्ट की है।

2 min read
Apr 30, 2021
priyanka_chopra_and_nick.png

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भारत में कोविड-19 के कहर को देखते हुए देश की मदद करने का फैसला किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वह कोरोना से लड़ने के लिए एक फंड रेजिंग करने जा रही हैं। प्रियंका ने एक वीडियो शेयर कर कहा है कि भारत मेरा घर है और यह इस समय पीड़ित है।

'मदद करने की जरूरत'
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा,'भारत, मेरा घर, दुनिया के सबसे बुरे संकट कोविड से पीड़ित है और हमें इसकी मदद करने की जरूरत है। बड़ी संख्या में लोग मर रहे हैं। चारों तरफ बीमारी है और यही निरंतर बढ़ रहा है और तेज गति और स्केल से मार रहा है।

'कृपया डोनेट कीजिए'
अपने पोस्ट में प्रियंका ने गिवइंडिया के साथ मिलकर फंडरेजर बनाने की घोषणा की है। एक्ट्रेस ने लिखा,'आप जो कुछ भी दे सकते हैं, वह वाकई में बदलाव लाएगा। करीब 63 मिलियन लोग मुझे यहां फॉलो करते हैं, अगर इनमें से 1 लाख लोग भी 10 डालर डोनेट करते हैं तो ये 1 मिलियन डॉलर हो जाएगा और यह बहुत बड़ा अमाउंट होगा। आपका दान सीधे हेल्थकेयर फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल सामान और वैक्सीन सपोर्ट और मोबिलाइजेशन में जाएगा। कृपया डोनेट कीजिए। मैंने और निक ने पहले ही डोनेट कर दिया है और करते रहेंगे। हम देख चुके हैं कि कितना दूर तक ये वायरस फैल सकता है, हमारे बीच में स्थित समुद्र कोई मायने नहीं रखता। कोई भी सुरक्षित नहीं है अगर हर कोई सेफ नहीं है। ये देखकर बहुत अच्छा लगता है कि कई लोग अपने तरीकों से मदद कर रहे हैं। हमें इस वायरस को पछाड़ने की जरूरत है, और ऐसा करने के लिए हमें सबकी जरूरत है। दिल की गहराई से धन्यवाद।'

निक जोनस ने भी मांगी मदद
दूसरी तरफ, प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी ट्वीटर पर लोगों से भारत के लिए योगदान देने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा,' कोविड-19 से लड़ रहे भारत के लोगों को आपकी मदद की बहुुत जरूरत है। महामारी से लड़ने में योगदान देने के बारे में सोचिए।'

Published on:
30 Apr 2021 04:52 pm