बॉलीवुड

एक या दो नहीं पूरे 11 बच्चों की प्लानिंग कर रहे हैं Priyanka Chopra और Nick Jonas, कपल का बयान सुन चौंक जाएंगे आप

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग के दम बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है। आज ये किसी परिचय के मोहताज नहीं है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (Priyanka Chopra and Nick Jonas) बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से हैं। इन्हें साथ में खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में दोनों पैरैट्स बने हैं, लेकिन ये कपल यहीं नहीं रुकेगा इनकी बच्चों को लेकर काफी लंबी चौड़ी प्लानिंग है।

2 min read
Jun 22, 2022
priyanka chopra and nick jonas wants to have eleven kids after malti

जी हां कपल सिर्फ एक बच्चे से संतुष्ट नहीं है। निक एक नहीं बल्कि ढेर सारे बच्चे चाहते हैं। ऐसा निक ने खुद कहा है। निक जोनस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि प्रियंका चोपड़ा उनके जीवन का एक बेहद ही खूबसूरत हिस्सा है और वे उनके साथ एक बड़ा परिवार बनाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बच्चों के बारे में बात करते हुए कहा कि यह एक बेहद ही खूबसूरत यात्रा होने वाली है और मैं प्रियंका से ढेर सारे बच्चे चाहता हूं।

वहीं प्रियंका भी इस मामले में कम नहीं हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि वो 11 बच्चे चाहती हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी एक इंटरव्यू में बच्चों को लेकर कहा था कि वो 11 बच्चे चाहती हैं। एक्ट्रेस यह जवाब देने के बाद जोर-जोर से हंसने लगीं। उन्होंनें आगे कहा कि वो पूरी क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं और एक क्रिकेट टीम बनाने के लिए 11 बच्चों की जरूरत होती है।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 21 जनवरी की रात घोषणा की थी कि वे सरोगेसी के जरिए एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं, लेकिन बच्ची का जन्म 15 जनवरी को हो गया था। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की बेटी का जन्म सरोगेट के जरिए समय से 12 हफ्ते पहले ही पैदा हो गया था। प्रियंका और निक ये उम्मीद कर रहे थे कि उनका बच्चा अप्रैल 2022 में पैदा होगा। उन्होंने उसी हिसाब से पूरी प्लानिंग की थी। कपल ने बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा रखा है।

1 दिसंबर, 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के सााथ जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी रचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ज्यादातर समय अमेरिका में ही अपने पति के साथ रहती हैं।

Published on:
22 Jun 2022 10:05 am
Also Read
View All