अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra ) ने जुलाई के पहले हफ्ते में अमेजन स्टूडियो (Amazon Studios ) के साथ कई फिल्मों की करोड़ों रुपए की डील साइन की थी। उसी ऐलान के तहत अब प्रियंका की प्रोडक्शन कंपनी परपल पेबल पिक्चर्स ( Purple Pebble Pictures ) ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए पहली इंटरनेशनल फिल्म 'ईविल आई' ( Evil Eye) का ऐलान किया है....
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra ) ने जुलाई के पहले हफ्ते में अमेजन स्टूडियो (Amazon Studios ) के साथ कई फिल्मों की करोड़ों रुपए की डील साइन की थी। उसी ऐलान के तहत अब प्रियंका की प्रोडक्शन कंपनी परपल पेबल पिक्चर्स ( Purple Pebble Pictures ) ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए पहली इंटरनेशनल फिल्म 'ईविल आई' ( Evil Eye) का ऐलान किया है। यह एक हॉरर फिल्म है, जो अमेजन ओरिजिनल की एंथोलॉजी फिल्म 'वेलकम टू द ब्लमहाउस' ( Welcome To The Blum House ) का पार्ट होगी। इसके अलावा प्रियंका की बायोग्राफी 'अनफिनिश्ड' भी जल्द बाजार में उपलब्ध होगी।
अक्टूबर में आएगी फिल्म
प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस तले निर्मित फिल्म का नाम 'ईविल आई' है, जिसका निर्देशन लॉस एंजेलिस के फिल्ममेकर्स एलन दसानी और राजीव दसानी ने किया है। एंथोलॉजी में 'ईविल आई' के अलावा फिल्म 'नोक्टॉन', 'द लाई' और 'ब्लैक बॉक्स' भी बन रही हैं। प्रियंका ने बताया कि यह फिल्म अक्टूबर में आ रही है।
मां के इर्द-गिर्द घूमती है कहानी
इसकी कहानी माधुरी शेखर के ध्वनी उपन्यास पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक मां के इर्द—गिर्द घूमती है, जिसे लगता है कि उसकी बेटी के बॉयफ्रेंड का उसके डरावने अतीत से कोई ताल्लुक है। फिल्म में सरीता चौधरी, सुनीता मणि, उमर मसकट और जेसन ब्लम मुख्य भूमिका में हैं। प्रियंका अपने प्रोडक्शन कंपनी परपल पेबल पिक्चर्स के साथ कार्यकारी-प्रोड्यूसर्स के रूप में जुड़ी हैं।
आने वाले प्रोजेक्ट्स
'ईविल आई' के अलावा प्रियंका अमेजन प्राइम वीडियो के लिए एक रियटिली शो 'संगीत' का निर्माण भी कर रही हैं, जिसमें उनके पति निक जोनस भी हैं। दूसरा प्रोजेक्ट एक स्पाई ड्रामा है। इसमें रिचर्ड मैडेन मुख्य भूमिका में होंगे, जो हॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' और फिल्म 'बॉडीगार्ड' में काम कर चुके हैं।
जल्द आएगी बायोग्राफी 'अनफिनिश्ड'
हाल ही प्रियंका ने एक ट्वीट शेयर कर जानकारी दी कि उनकी बायोग्राफी 'अनफिनिश्ड' जल्द लॉन्च करेंगी। उन्होंने किताब के कवर पेज की तस्वीर भी शेयर की, जो काफी यूनिक रखा गया है। अभिनेत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा,'खत्म। पहली दफा इन शब्दों को कागजों पर छपे देखना कितना खूबसूरत अहसास है। अनफिनिश्ड। जल्द आ रही है।'
किताब में होंगे कई खुलासे?
अभिनेत्री ने बताया कि मेरी आत्मकथा 'अनफिनिश्ड' में हर एक शब्द आत्मावलोकन और मेरे जीवन पर पड़े प्रभावों के जरिए लाया गया है। जल्द आ रही है। बता दें कि प्रियंका ने 17 साल की उम्र में मनोरंजन जगत में कदम रखा था। वह मिस इंडिया रही हैं और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का उनका सफर सभी न्यूकमर्स के लिए प्रेरणादायक रहा है। इस किताब में उनके जीवन से जुड़े हर पहलू को जानने का मौका मिलेगा।