बॉलीवुड

शादी को लेकर प्रियंका चोपड़ा के ये हैं सपनें, खोल कर रख दी दिल की बात

उन्होंने कहा, ‘जब भी कभी आप किसी से प्यार करते हैं। उसकी परवाह करते हैं
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 11:33 AM IST
priyanka chopra
priyanka chopra

देसी गर्ल के नमा से महशूर प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। प्रियंका इन दिनों अमरीकी सिंगर निक जोनस को डेट कर रही हैं। खबरों की मानें तो प्रियंका अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की है। इस इंटरव्यू के बाद ऐसा माना जा रहा है कि वह जल्द ही निक संग शादी कर सकती हैं।

'चॉकलेट और फूलों वाली लड़की नहीं हूं मैं' —
प्रियंका ने हाल में आॅनलाइन दिए एक इंटरप्यू में कई सवालों के जवाब दिए। उनसे पूछा गया कि अपको क्या रिश्ते में मीठी और रोमांटिक अदाएं पसंद हैं। इस पर उनका जवाब था, हां। उन्होंने कहा, 'मैं खुद को बहुत ज्यादा लकी मानती हूं। मेरे पास बहुत सारी अच्छी चीजें हैं जिनको मैं बहुत पसंद करती हूं।' इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'मैं चॉकलेट और फूलों वाली लड़की नहीं हूं।'

खुद रोमांटिक होने के सवाल पर दिया ये जवाब—
वहीं जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या वह खुद भी रोमांटिक हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा, 'मैं बहुत रोमांटिक हूं, और मुझे लगता है कि, ‘क्यों नहीं?' वहीं उन्होंने कहा, ‘जब भी कभी आप किसी से प्यार करते हैं। उसकी परवाह करते हैं, वहीं अगर आप उस शख्स को खास को खास महसूस कराते हैं तो इसका मतलब है कि वह आपके लिए बेहद खास है। वहीं मुझे शादी करने का विचार पसंद है। मैं खुद किसी समय शादी करना चाहती हूं।'

शादी आपको बड़ा या छोटा बनाती है:
इंटरव्यू में प्रियंका ने शादी को लेकर कहा, 'मुझे नहीं लगता कि शादी आपको बड़ा या छोटा बनाती है, या ज्यादा नारीवादी बनाती या नहीं। हमें बिना जज करें हमारी इच्छाएं, चुनाव करने दें। मैं पूरी तरह से शादी करना चाहती हूं।'

Published on:
Also Read
View All
‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, गलवान घाटी की जंग के हीरो कर्नल संतोष बाबू के दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब