बॉलीवुड

लड़कियों के बीच काफी पॅापुलर हो रहा है प्रियंका का ये बॉडीगार्ड, वीडियो देख होश उड़ जाएंगे आपके

पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत आई हुई हैं। इसी बीच उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन इस बार वीडियो उनकी वजह से नहीं बल्कि उनके बॅाडीगार्ड की वजह से चर्चा में आ रहा है।
2 min read
• •
Nov 04, 2022
priyanka_bodyguard.jpg

बॉलीवुड से हॅालीवुड में अपनी खासा पहचान बना चुकी पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत आई हुई हैं। इस बार पूरे तीन साल बाद वह अपने देश लौटी हैं। एक्ट्रेस जब से आई हैं वीडियोज के जरिए सुर्खियों में हैं। इंस्टाग्राम पर वह लगातार अपने वीडियोज पोस्ट कर रही हैं। इसी बीच प्रियंका का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस बार वीडियो उनकी वजह से नहीं बल्कि उनके बॅाडीगार्ड की वजह से चर्चा में आ रहा है।

प्रियंका चोपड़ा का लेटेस्ट वीडियो वायरल
दरअसल प्रियंका हाल ही मुंबई के ताज होटल में एक प्रोडक्ट का प्रमोशन करने पहुंची। इस दौरान उनके आस पास कड़ी सुरक्षा थी। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके बॉडीगार्ड भी मौजूद रहे। जब व्यूअर्स ने वीडियो में उनके बॅाडीगार्ड को देखा तभी से वह उनके फैन बन गए। लाजमी है कि उनके बॅाडीगार्ड बहुत स्टाइलिश हैं। सभी उन्हें हॅालीवुड एक्टर्स से कंपेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'इसका बॉडीगार्ड रयान रेनॉल्ड्स की तरह दिखा रहा है।' वहीं दूसरे ने कमेंट किया,'बॉडीगार्ड भी स्पेशल लेकर आई है अमेरिका से साथ में वहां।' एक यूजर ने लिखा है, 'बॉडीगार्ड डेडपूल के एक्टर जैसा दिख रहा है।'

प्रियंका की आने वाली फिल्में

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही हॅालीवुड की रॅामकॅाम मूवी 'लव अगैन' 'Love Again' में दिखाई देने वाली हैं। यह फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी के साथ एक्ट्रेस वेब सीरीज 'सिटाडेल' (Citadel) में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस इन दिनों फरहान अख्‍तर ( farhan akhtar ) और जोया अख्‍तर ( zoya akhtar )की फिल्‍म 'जी ले जरा' ( jee le zara ) की शूटिंग में भी जुटी हुई हैं। फिल्‍म में प्रियंका चोपड़ा के साथ आलिया भट्ट ( alia bhatt ) और कटरीना कैफ ( katrina kaif ) भी मुख्य किरदार में हैं।

Published on:
04 Nov 2022 12:40 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है