
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द ही अपने मंगेतर निक जोनस संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। निक भी शादी के लिए गुरुवार को भारत पहुंचे। प्रियंका ने अपने मंगेतर का स्वागत किया।
साथ ही उन्होंने निक के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा,'वेलकम होम बेबी।' इतना ही नहीं प्रियंका ने गुरुवार को निक और परिवार के साथ 'थैंक्सगिविंग डे' भी मनाया।
तस्वीर की शेयर:
प्रियंका ने 'थैंक्सगिविंग डे' सेलिब्रेशन की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। प्रियंका ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा,'हैपी थैंक्स गिविंग, फैमिली फॉरएवर।' इस तस्वीर में प्रियंका अपने मंगेतर निक और परिवार के साथ नजर आ रही हैं। बतादें कि 'थैंक्सगिविंग डे' अमरीकी संस्कृति का एक खास दिन है। क्रिसमस के महीने की शुरुआत से पहले इसे मनाया जाता है।
शादी की पूर्व संध्या तक करेंगी शूटिंग:
प्रियंका चोपड़ा अपने काम को बहुत महत्तव देती हैं। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अपनी शादी की पूर्व संध्या यानी शादी से एक दिन पहले तक फिल्म की शूटिंग में बिजी रहने वाली हैं। बता दें कि प्रियंका फिल्म 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा,'प्रियंका अद्भुत हैं। वह शादी की पूर्व संध्या तक हमारे साथ शूटिंग करेंगी। मैं मानता हूं कि उनका यह रवैया बेहद प्रोफेशनल है।'