बॉलीवुड

देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी पति निक जोनस के साथ नोएडा में खेली होली

प्रियंका चोपड़ा ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपने पति निक जोनस के साथ जमकर होली खेली है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर होली की फोटो और वीडियोज शेयर भी किए हैं।  
2 min read
• •
Mar 26, 2024
priyanka_in_noida

देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने विदेशी पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ यूपी के नोएडा में जमकर होली खेली। वह इन दिनों भारत में हैं। होली के दिन प्रियंका ने फैमिली फ्रेंड्स के साथ जमकर होली खेली। नोएडा में अपने परिवार के साथ होली का जश्न मनाते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।


एक्ट्रेस ने होली के जश्न की फोटोज के साथ वीडियो भी शेयर किए। तस्वीरों में उनके पति, सिंगर निक जोनस, उनकी बेटी मालती मैरी और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को भी देखा जा सकता है। प्रियंका ने अपने पूरे परिवार के साथ नोएडा में होली के जश्न का आनंद लिया।

Holi in noida with nick jonas in up noida" src="https://new-img.patrika.com/upload/2024/03/26/priyanka_with_nickpp_8788068-m.jpg">

पहली फोटो में प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं। वहीं निक और प्रियंका एक-दूसरे को प्यार से देख रहे हैं। अन्य तस्वीरों और वीडियो में सेलिब्रिटी जोड़ा ढोल और नगाड़े का आनंद लेते हुए रंगों में सराबोर दिख रहा है।

इससे पहले अभिनेत्री ने मुंबई में प्राइम वीडियो इवेंट में अपनी आगामी डॉक्यूमेंट्री के बारे में बात की। प्रियंका की बनाई हुई डॉक्यूमेंट्री का शीर्षक 'वीमेन ऑफ माई बिलियन' है और यह भारत में महिलाओं को एकजुट करने वाले सभी प्रकार की हिंसा के खिलाफ संघर्ष, सपनों के अधिकार और लड़ाई के बारे में है।

यह फिल्म कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की 240 दिनों में 3,800 किलोमीटर की यात्रा को दिखाती है। मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा, "डॉक्यूमेंट्री महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर एक महत्वपूर्ण सवाल उठाती है जो सिर्फ भारत का मुद्दा ही नहीं बल्कि एक वैश्विक मुद्दा है।"

Published on:
26 Mar 2024 08:19 pm
Also Read
View All
‘आपका काम सिर्फ मनोरंजन करना है’, नसीरुद्दीन शाह-अभिजीत दीपके की मुलाकात के बाद कलाकारों पर भड़के ‘महाभारत’ फेम पुनीत इस्सर

‘मैं दिल से इंडियन ही हूं’, ‘हनुमान अंश’ के पार्वती गाने में नजर आईं ईरानी एक्ट्रेस, बोलीं- मेरा भारत से पिछले जन्म का कनेक्शन

‘दृश्यम 3’ में तब्बू का किरदार क्यों है कहानी की रीढ़? निर्देशक अभिषेक पाठक ने खोला ट्विस्ट का राज

सिद्धू मूसेवाला के साथ अधूरा रह गया था राजा कुमारी का ये सपना, अब ‘ग्यारह’ से दी श्रद्धांजलि

AI विवाद पर राम गोपाल वर्मा ने किया पोस्ट, बोले- सेलिब्रिटीज ही बढ़ा रहे हैं आपत्तिजनक लिंक की पब्लिसिटी