
नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) के चलते देशों में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। इस दौरान सभी लोगों को घरों में रहने के सख्त आदेश दिए गए हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी घरों में कैद होकर कई नई तरह की चीज़े कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस ( Priyanka Chopra Jonas ) का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रियंका पति निक जोनस ( Nick Jonas ) संग दिखाई दे रही हैं।
प्रियंका इस वीडियो में पति संग वर्कआउट करती हुईं दिखाई दे रही हैं। इसमें दोनों साथ में एक्सरसाइज कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज वोमपाला ने शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका और निक दोनों ही ब्लैक कलर की टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी ट्विनिंग दिखाई दे रही हैं।
बता दें कोरोनावायरस की महामारी के बारें में बात करते हुए WHO ( world health organization ) के जनरल डॉयरेक्टर से लाइव चैट पर बात की थी। उन्होंने इस दौरान डॉक्टर संग कोरोनावायरस को कैसे खत्म किया जाए पर विचार-विमर्श किया था। बेशक इस वक्त प्रियंका अमेरिका में हैं लेकिन फिर भी जनता कर्फ्यू के दौरान उन्होंने तालियां बजाकर उन तमाम लोगों को आभार व्यक्त किया था। जो इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद कर रहे हैं।