लंदन से आने के बाद कनिका अपने परिवार संग लखनऊ चली गई थी। उनके गले में खराश, बुखार, और सिर दर्द की शिकायत थी। बिना जांच कराए कनिका पार्टियों में गई और कई लोगों के संपर्क में आई। कनिका ने जब अपना कोरोनावायरस का टेस्ट किया तो वो पॉजिटिव आया। जिसेक बाद कनिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही बीमारी को छुपाने की वजह से उनपर उत्तर प्रदेश सरकार ने FIR भी दर्ज कर दी है। सोशल मीडिया पर भी लोग कनिका की हरकत से काफी नाराज़ दिखे।