बॉलीवुड

बॅालीवुड की इस हसीना के कपड़ों की कीमत जान दातों तले उंगलिया दबा लेंगे आप, 8 लाख की तो सिर्फ…

बॅालीवुड की इस हसीना के कपड़ों की कीमत जान दातों तले उंगलिया दबा लेंगे आप, 8 लाख की तो सिर्फ...
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2018, 12:33 PM IST
priyanka chopra
priyanka chopra

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा काफी मशहूर एक्ट्रेस हैं। ये बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की भी स्टार है। प्रियंका हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में देसी गर्ल के नाम से भी जानी जाती हैं। यूं तो वह आज जिस मुकाम पर हैं उसमें उनकी मेहनत है। बीते कुछ दिनों पहले वह अपने और अमेरिकी मशहूर सिंगर निक जोनस के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते हुए नजर आई थीं। उसी बीच वह निक के साथ डीनर डेट के लिए गई थीं। तो सबकी नजर उनकी ड्रेस पर जा टिकी। इससे उनकी ड्रेस काफी चर्चा में रही थी।

प्रियंका ने बेहद खूबसूरत ड्रेस चुना था

देसी गर्ल ने डिनर डेट के लिए बेहद खूबसूरत ड्रेस को चुना था। उन्होंने चेक की टॉप और स्कर्ट पहनी थी इसमें वह बेहद सुंदर लग रही थीं। बता दें कि इस दौरान उनके साथ उनकी मां मधु चोपड़ा और निक भी नजर आए।

काफी महंगी ड्रेस थी

प्रियंका ने डिनर डेट के दौरान ए.एल.सी ब्रांड की टॉप और स्कर्ट पहनी थी। इनके टॉप की कीमत 16,368 रुपए और स्कर्ट की कीमत 28,958 रुपए थी। वहीं प्रियंका के हाथ में जो बैग था उनकी कीमत लगभग 7,80,446 रुपए थी। साथ ही उन्होंने जो सैंडल पहना था उसकी कीमत लगभग 57,345 रुपए थी।

अपकमिंग फिल्म

डायरेक्टर अली अब्बास जफर की अपकमिंग मूवी 'भारत' में प्रियंका नजर आने वाली हैं। उनके साथ फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमका निभाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि प्रियंका और सलमान एक साथ लगभग 10 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी करे रहे हैं। माना जा रहा है कि सलमान और प्रियंका इस मूवी की शूटिंग जुलाई माह में ही शुरु करेंगे। वहीं फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेत्री दिशा पटानी भी नजर आएंगी। बता दें कि सलमान की यह फिल्म साल 2019 में ईद पर रिलीज होगी।

Published on:
Also Read
View All
गलवान घाटी की जंग के हीरो कर्नल संतोष बाबू के दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब