बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें उनकी एक्टिंग और टेलेंट की वजह से ही जाना जाता है। प्रियंका बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ-साथ वह हॉलीवुड की भी स्टार हैं। बता दें कि उन्हें मिस वर्ल्ड का खिताब भी मिल चुका है। वह हिंदी और हॉलीवुड के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम करती रहती हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड में कई हिट गानों पर जबरदस्त डांस भी दिए हैं और एक गाने से तो उन्हें देसी गर्ल का नाम ही दे दिया गया। तो आइए जानते ऐसे ही उनके कुछ हिट गानों पर हिट डांस।