बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा को अपनी डॉगी के कारण निक जोनस के घर होना पड़ा था शर्मिंदा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की। लेकिन शादी से पहले एक बार प्रियंका निक के घर पर गई थीं, जहां उन्हें अपने डॉगी के कारण शर्मिंदा होना पड़ा।

2 min read
priyanka_chopra_dog.jpg
Priyanka Chopra Dog

नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का डंका बजाने वालीं प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि वह दुनियाभर में पॉपुलर हैं। हालांकि, फिल्मों के अलावा प्रियंका अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की है। दोनों की शादी को दो साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। शादी के बाद से एक्ट्रेस ज्यादातर वक्त अमेरिका में ही रहती हैं। लेकिन शादी से पहले जब प्रियंका के निक के घर गई थीं तो उन्हें अपने डॉगी के कारण बहुत शर्मिंदा होना पड़ा था।

पहली बार में होना पड़ा शर्मिंदा
दरअसल, शादी से पहले प्रियंका निक के घर गई थीं। उनके साथ उनका डॉगी भी था। लेकिन निक के घर में उनके डॉगी ने कुछ ऐसी हरकत कर दी थी कि उन्हें बेहद शर्मिंदा होना पड़ा था। इस बारे में खुद प्रियंका चोपड़ा ने ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन’ शो में बताया। इस शो में उन्होंने अपनी और निक से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया था। इसी इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि जब वह पहली बार निक के घर गईं तो उनके साथ उनका डॉगी भी था।

प्रियंका के डॉगी ने घर किया गंदा
निक के घर जाकर प्रियंका ने देखा कि उनका घर बहुत ही सिस्टमैटिक था और बहुत ही खूबसूरती से पूरे घर को सजाया गया था। लेकिन प्रियंका के डॉगी ने निक के चमचमाते कार्पेट पर टॉयलेट कर दिया था। ये देखकर वह बहुत घबरा गईं। हालांकि, उस वक्त निक वहां पर मौजूद थे। ऐसे में प्रियंका ने उस व्हाइट कार्पेट को साफ करने की बहुत कोशिश की। लेकिन निक जब वहां वापस आए तो वह देखते ही समझ गए थे कुत्ते ने उनका कार्पेट गंदा कर दिया है। जबकि प्रियंका ने बेकिंग पाउडर और सोडा सब कुछ कार्पेट पर लगा दिया था। लेकिन उनकी चोरी निक ने पकड़ ली थी।

2018 में की शादी
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में जोधपुर में बड़े ही धूमधाम से शादी की थी। दोनों ने पहले हिंदू रीति रिवाज और फिर क्रिस्चियन रिवाज में शादी की। शादी के बाद से ही दोनों सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अपनी रोमांटिक फोटो शेयर करते रहते हैं।

Published on:
01 Jul 2021 01:15 pm