Priyanka Chopra Pic : देश में ही नहीं बल्कि विदेश में पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लेटेस्ट फोटोशूट कराया है। ऐसे तो प्रियंका अक्सर फोटोशूट कराती रहती हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपनी एक साल की बेटी मालती चोपड़ा (Malti Marie Jonas Chopra) के साथ फोटोशूट कराया है। उनकी यह फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।
Priyanka Chopra Daughter : बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी सक्सेस का परचम लहरा चुकी मल्टी टैलेंटेड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बेहद ही शानदार फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट की मैन अट्रैक्शन रहीं पिग्गी चॉप्स की बेटी मालती चोपड़ा (Malti Marie Chopra Jonas)। इस फोटोशूट में मां और बेटी बेहद ही खूबसूरत दिख रहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा और उनकी एक साल की बेटी मालती ने रेड कलर की ड्रेस पहन रखी है। वैसे देखा जाएं तो प्रियंका ने अपनी एक साल की बेटी को प्रोफेशनली फोटोशूट के जरिए मीडिया के सामने लॉन्च कर दिया है। उनके इस लेटेस्ट और लाजवाब फोटोशूट पर सबकी निगाहें टिकी हुईं हैं। इन फोटोज पर लगातार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) के फैंस, रिश्तेदार और फ्रेंड्स के कमेंट्स आ रहें हैं। प्रियंका की कजिन सिस्टर और मालती की मौसी बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने कमेंट किया है माई लिट्टू (My litluuu!) इसके साथ ही परिणीति ने इमोजी में एक बेबी की फोटो लगाई है जो चुसनी पी रहा है और साथ ही रेड कलर के डबल हार्ट बनाएं हैं।
यह भी पढ़ें : के एल राहुल-अथिया शेट्टी 23 जनवरी को लेंगे सात फेरे, देखिए कितना आलीशान है खंडाला हाउस
प्रियंका और मालती की तस्वीर पर लाजवाब कमेंट्स की बारिश
प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। फैंस और सेलेब्स उनकी फोटोज पर लगातार कमेंट्स कर रहें हैं। प्रियंका चोपड़ा की बेटी (Priyanka Chopra Daughter) मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Pics) पर लगातार कमेंट्स की बारिश हो रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने रेड कलर का हार्ट इमोजी बनाया है तो वहीं रिया कपूर ने लिखा है 'लव इट'।
यह भी पढ़ें : आज से शुरू है फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग, यहां पर बुक करिए टिकट
प्रियंका और मालती का लुक
प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra first photoshoot with her daughter malti) ने रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस के साथ गले से चिपका एक छोटा मोतियों का नेकलेस कैरी किया है। इसके साथ ही प्रियंका का मैसी हेयर स्टाइल और सटल मेकअप उनके इस लुक को परफेक्ट टच दे रहा है। (priyanka chopra daughter pics) प्रियंका की बेटी मालती बेहद क्यूट दिख रहीं हैं। मालती ने भी प्रियंका की तरह ही रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है। मालती ने रेड फ्रॉक पहनी हुई है और प्रियंका ने उन्हें अपने सीने से लगा रखा है। इन दोनों मां-बेटी का लुक सभी का दिल जीत रहा है।
यह भी पढ़ें : VIDEO: इतनी ड्रामेबाज हैं राखी सावंत की अब विश्वास करना हुआ मुश्किल
यह भी पढ़ें : 40 ब्रांड के 'ब्रांड एंबेसडर' हैं Shahrukh Khan करोड़ों में है कमाई, जानिए नेट वर्थ
प्रयिंका चोपड़ा जोनस और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की तस्वीरें पहले भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा चुकी हैं। लेकिन इस बार प्रियंका और उनकी बेटी मालती का लेटेस्ट फोटोशूट बेहद शानदार रहा।
यह भी पढ़ें : शाहरुख खान को पठान के प्रमोशन के लिए नहीं है सलमान खान की जरूरत और...
प्रियंका अक्सर अपनी बेटी मालती के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज अपलोड करती रहती है। खास बात तो यह है कि उनका लुक सोशल मीडिया पर आते ही मिनटों में वायरल हो जाता है।
यह भी पढ़ें : करोड़ों में है दीपिका पादुकोण की हर महीने की कमाई, जानिए नेट वर्थ