बॉलीवुड

बर्तन धोते हुए नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, गोल्डन टेंपल में जाकर की सेवा, वीडियो हुआ वायरल

Priyanka Chopra Golden Temple Visit: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अमृतसर के गोल्डल टेंपल पहुंचीं, जहां उन्होंने सेवा की। इस दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

2 min read
Mar 31, 2026
Priyanka Chopra Golden Temple Visit (सोर्स- एक्स)

Priyanka Chopra Golden Temple Visit: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी सादगी और भारतीय संस्कृति से जुड़े इमोशनल रिश्ते की वजह से चर्चा में हैं। इन दिनों अमृतसर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो गोल्डन टेंपल में सेवा करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री श्रद्धा के साथ मंदिर परिसर में बर्तन साफ करती दिखाई देती हैं, जिसे देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

मुझे गलत तरीके से छुआ…फरमान से शादी के बाद मोनालिसा का खुलासा, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए आरोप

स्वर्ण मंदिर में सेवा करती नजर आईं प्रियंका (Priyanka Chopra Golden Temple Visit)

अमृतसर के श्री दरबार साहिब में प्रियंका चोपड़ा का ये अंदाज लोगों के दिलों को छू रहा है। अक्सर विदेशी प्रोजेक्ट्स और हॉलीवुड फिल्मों में व्यस्त रहने वाली प्रियंका का इस तरह सेवा करते नजर आना उनके भारतीय संस्कारों की झलक दिखाता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें देसी गर्ल कहकर सराह रहे हैं।

हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि प्रियंका चोपड़ा अमृतसर किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंची हैं या निजी यात्रा पर आई हैं। लेकिन उनके मंदिर दर्शन और सेवा का वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई है।

पंजाबी खाने की तस्वीर ने भी बढ़ाई चर्चा

कुछ दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अमृतसर में पंजाबी खाने का आनंद लेते हुए एक तस्वीर साझा की थी। उस पोस्ट के बाद से ही उनके पंजाब दौरे को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई थी। अब स्वर्ण मंदिर से सामने आया यह वीडियो उनकी यात्रा को और खास बना रहा है।

एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें

अमृतसर पहुंचते ही प्रियंका चोपड़ा ने एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीरें भी खिंचवाई थीं। उनकी इस सादगी भरे व्यवहार की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। फैंस का कहना है कि इंटरनेशनल स्टार बनने के बावजूद प्रियंका आज भी अपने चाहने वालों से उसी अपनत्व के साथ मिलती हैं।

भारतीय सिनेमा में वापसी को लेकर बढ़ी उत्सुकता

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निर्देशक एस एस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी और 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में आने की योजना है।

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'जजमेंट डे' भी इसी साल रिलीज होने वाली बताई जा रही है। वहीं 'कृष 4' में उनके काम करने को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसके साथ ही 'जी ले जरा' को लेकर भी फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं।

ये भी पढ़ें

सुनील पाल हुए बेइज्जत? मंच पर बुलाने के बाद बोलने से किया मना, वीडियो देख भड़के लोग

Published on:
31 Mar 2026 06:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर