बॉलीवुड

Priyanka Chopra ने शादी से पहले निक जोनस की करवाई थी जासूसी, सिक्योरिटी गार्ड को लगवाया था पीछे

प्रियंका चोपड़ा की किताब 'अनफिनिश्ड' हुई रिलीज प्रियंका ने अपनी किताब में किए बड़े खुलासे शादी से पहले निक की करवाई थी जासूसी  
2 min read
Feb 11, 2021
priyanka_chopra_nick_jonas.jpg
Priyanka Chopra Nick Jonas

नई दिल्ली: बॉलीवुड में सफलता पाने के बाद हॉलीवुड में अपने हुनर का परचम लहराने वालीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में अपनी पहली किताब रिलीज की है। प्रियंका की इस किताब का नाम है 'अनफिनिश्ड'। एक्ट्रेस ने इस किताब में अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्सों का खुलासा किया है। इसके साथ ही, प्रियंका ने बताया कि उन्होंने निक जोनस (Nick Jonas) की जासूसी करवाई थी।

सिक्योरिटी गार्ड को लगवाया पीछे

दरअसल, प्रियंका को निक के साथ रिलेशनशिप के कुछ ही हफ्ते हुए थे। ऐसे में उन्होंने एक सुरक्षाकर्मी को उनके पीछे लगा दिया। प्रियंका ने बताया, 'जो लोग मुझे जानते हैं, उन लोगों के लिए। मेरे साथ कंट्रोल इश्यू है। मुझे मेरे आस-पास की स्थितियों को नियंत्रित करना पसंद है। मेरी एक मीटिंग थी और मैं काफी एक्साइटिड थी। मैंने निक से पूछा कि आप क्या करने जा रहे हो? मेरी मीटिंग है। इस पर उनका जवाब आया कि मेरी चिंता मत करो। मैं मुंबई में हूं और तुम्हारी मां को लंच पर लेकर जा रहा हूं। प्रिंयका ने कहा कि मेरे लिए यह थोड़ा अजीब था क्योंकि हमारे रिश्ते को कुछ ही हफ्ते हुए थे। मेरी मां उनके साथ अकेले थीं। ऐसे में मैंने एक सिक्योरिटी गार्ड को उनके पीछे लगा दिया और उनकी फोटो खींचने के लिए कहा।'

लॉकडाउन में किया समय का इस्तेमाल

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने ऐसा निक की बॉडी लैंग्वेज को स्टडी करने के लिए करवाया था। प्रियंका ने अपनी किताब में ऐसे ही कई खुलासे किए हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपनी किताब लिखने का फैसला किया। इसमें उन्होंने अपने अच्छे और बुरे एक्सपीरियंस को भी शेयर किया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। दोनों की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।

जोधपुर में की शादी

प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के लिए दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को चुना। दोनों ने पहले हिंदू रीति रिवाज से शादी की। इस दौरान प्रियंका ने रेड कलर का लहंगा पहना हुआ था। निक ने भी पूरी तरह इंडियन आउटफिट कैरी किया। उसके बाद दोनों ने क्रिश्चियन रीति से शादी की। प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

Published on:
11 Feb 2021 04:40 pm