8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथों में मेहंदी लगाए वीना नागड़ा संग वायरल हुई Alia Bhatt की तस्वीर, दुल्हन के अवतार में लग रही हैं बेहद खूबसूरत

ब्राइडल लुक में वायरल हुई आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) की तस्वीर मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागड़ा ( Veena Nagda ) संग नज़र आईं आलिया रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) संग हैं काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 11 Feb 2021, 3:04 PM IST

Actress Alia Bhatt Bridal Pictures Goes Viral On Internet

Actress Alia Bhatt Bridal Pictures Goes Viral On Internet

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) और अभिनेता रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) के रिलेशनशिप के चर्चे हर कही हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की खबरें सामने आती ही रहती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर आलिया की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह दुल्हन के लिबास में नज़र आ रही हैं। खास बात यह है कि इस तस्वीर वह अपने मेहंदी लगे हाथों को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस का यह दुल्हन अवतार काफी पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मान्यता दत्त ने एनिवर्सरी पर शेयर की शादी की तस्वीर, Sanjay Dutt की लाइफ संभालने के लिए फैंस ने की खूब तारीफ

रणबीर कपूर संग शादी की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर आलिया की एक तस्वीर सामने आई है। फोटो में आलिया पीच कलर के लहंगे में दिखाई दे रही हैं। साथ ही उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई है। फोटो में उनके साथ मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागड़ा ( Veena Nagda ) भी नज़र आ रही हैं। आपको बता दें आलिया ने यह ब्राइडल लुक अपने एक शूट के लिए करवाया है। जिसमें वह बेहद ही प्यारी लग रही हैं। उनके फैंस भी उनके लुक की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं।

यह भी पढ़ें- डायरेक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली Sherlyn Chopra की 5 विवादित तस्वीरें, इंटरनेट पर मचाया तहलका

आपको बता दें 9 फरवरी को एक्टर राजीव कपूर का 58 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से उनकी मृत्यु हुई है। अभिनेता को आखिरी बार अलविदा कहने के लिए पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। उनकी अंतिम यात्रा में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और चंकी पांडेय ( Chunky Pandey ) समेत कई बड़े सितारे नजर आए।