बॉलीवुड

शादी की तैयारियों के बीच दुल्हन की तरह सजा प्रियंका का घर, वायरल हो रहे वीडियो और फोटोज

प्रियंका की शादी के लिए उम्‍मेद भवन पैलेस में हैलीपैड तैयार किया जाएगा
2 min read
Nov 26, 2018
Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके विदेश मंगेतर निक जोनस की शादी को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं हाल ही में हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ग्रैंड वेडिंग देख लोगों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। प्रियंका की शादी की तैयारियां जोरों से शुरू हो गई हैं। प्रियंका चोपड़ा 2-3 दिसंबर को होनी तय हुई है। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से शादी की डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अकाउंट नहीं की गई है। प्रियंका के घर का वीडियो सामने आया है जिसमें उनका घर दुल्हन की तरह सजा हुआ नजर आ रहा है। उनके घर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

प्रियंका-निक की वेडिंग डिटेल:
रिपोर्ट्स की मानें तो 29 नंवबर को मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी। वहीं 30 नवंबर को कॉकटेल पार्टी, 1 दिसंबर को हल्दी सेरेमनी और 2 दिसबंर को निक-प्रियंका शादी के बंधन में बंधेंगे।' मिली जानकारी के अनुसार इस शाही शादी में करीब 1500-2000 मेहमान शरीक होंगे। ये जोड़ा भी दीपवीर की तरह ही दो रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे। बता दें कि 2 दिसंबर को दोनों हिन्दू रीति रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद 3 दिसंबर को दोनों क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी करेंगे। खबर ये भी आ रही है कि दोनों 2 रिसेप्शन पार्टी देंगे। एक दिल्ली में होगा और दूसरा मुंबई में। खबर है की दोनों की शादी में सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर शामिल होंगे।

उम्‍मेद भवन में तैयार हो रहा है हैलीपैड :
सूत्रों की मानें तो उम्‍मेद भवन पैलेस में हैलीपैड तैयार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्र‍ियंका और निक हैलीकॉप्‍टर से उम्‍मेद भवन में दाख‍िल होंगे। वहीं क्या आप जानते हैं उम्‍मेद भवन पैलेस में सिर्फ एक रात ठहरने का किराया 43 लाख रुपये है।

Published on:
26 Nov 2018 12:27 pm
Also Read
View All
Batwara 1947 First Review: जज्बातों से भरी सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा’, पहला रिव्यू आया सामने

परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान

‘सुशांत सिंह राजपूत की हुई हत्या’ बहन श्वेता ने फिर उठाए बंद कमरे को लेकर सवाल, बोलीं- उनके पास कोई सीक्रट था