बॉलीवुड

Priyanka Chopra से शादी करने के बाद भारतीय कल्चर के मुरीद हुए निक जोनस, इस मिठाई से है बेहद प्यार

भारतीय कल्चर में रंगते जा रहे हैं निक जोनस होली के मौके पर भारत आ सकते हैं प्रियंका और निक

2 min read
Priyanka Chopra Nick Jonas

नई दिल्ली: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी सिंगर निक जोनस को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना। दोनों ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। उसके बाद दिल्ली में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। इस दौरान निक पूरी तरह भारतीय कल्चर में रंगे हुए दिखे। शादी के बाद भी हर भारतीय त्यौहार को निक मनाते हैं।

भारतीय त्यौहार के सेलिब्रेट करते हुए प्रियंका और निक ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। निक जोनास कहते हैं कि वह जितने उल्लास के साथ क्रिसमस मनाते हैं, उतने ही उत्साह के साथ दिवाली भी सेलिब्रेट करते हैं। दिवाली के मौके पर निक और प्रियंका ने दिये के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं, इस साल होली पर भी निक ने बॉलीवुड सेलेब्स के साथ खूब मस्ती की थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह भारतीय खाने का भी काफी आनंद लेते हैं। एक पोर्टल के साथ बातचीत में निक ने कहा कि प्रियंका के लिए जैसा उनका प्यार है, वैसा ही प्यार भारत के लिए है। वह भारतीय खाने को काफी एंजॉय करते हैं। प्रियंका ने बताया कि निक को भारतीय मिठाई में लड्डू बहुत पंसद हैं।

इस दौरान प्रियंका ने बताया कि वह और निक भारत आने के लिए प्लान बना रहे हैं। होली के मौके पर दोनों ने 10 से 15 दिन भारत आने का फैसला लिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि भारत मेरा घर है और निक भारत से काफी प्यार करते हैं। इसलिए हम दोनों मुंबई में कुछ वक्त गुजारेंगे।

वहीं, बॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर प्रियंका ने कहा कि उनकी कुछ डायरेक्टर्स से बात चल रही है। अगले साल के आखिर में वह किसी फिल्म में नजर आ सकती हैं। प्रियंका आखिरी बार बॉलीवुड की फिल्म 'द स्काई इज द पिंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर लीड रोल में थे।

Published on:
12 Dec 2020 10:20 am
Also Read
View All

अगली खबर