बॉलीवुड

Priyanka Chopra की बलून ड्रेस है चर्चाओं में, सोशल मीडिया पर छाए मीम्स तो एक्ट्रेस ने यूं दिया रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा की बलून ड्रेस ने बंटोरी सुर्खियां प्रियंका और ड्रेस पर बने कई मीम्स मीम्स और जोक्स के लिए प्रियंका ने किया शुक्रिया

less than 1 minute read
Feb 24, 2021

नई दिल्ली | बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने कपड़ों कारण अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं। कई बार प्रियंका अपने कपड़ों के चलते ट्रोल होती हैं तो बहुत बार ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर उनकी तारीफ भी की जाती है। हाल ही में प्रियंका ने एक ऐसी ड्रेस पहनी जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच। प्रियंका की अजीबो गरीब ड्रेस पर फैंस जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। प्रियंका की ड्रेस को लेकर कुछ ही देर में कई सारे मीम्स (Memes) बन चुके हैं जिसका खुद एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया है। प्रियंका पर बने जोक्स को खुद वो शेयर कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बलून ड्रेस पहनी थी जिसके बाद मीम्स की बाढ़ आ गई। एक मीम में उन्हें पोकेमॉन से कम्पेयर करते हुए नया नाम प्रियंकामॉन नाम दे दिया गया है। एक मीम में प्रियंका की ड्रेस को पनीर जमाने वाली पोटली बताया जा रहा है। एक यूजर ने प्रियंका की ड्रेस को बॉल के रूप में विराट कोहली द्वारा कैच में तब्दील कर दिया है। प्रियंका की ड्रेस को लेकर कई तरह के मीम्स सामने आए हैं। जिसमें से कुछ प्रियंका ने खुद अपने ट्विटर पर शेयर किए हैं और फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा- बहुत मजेदार, थैंक्स मेरा दिन बनाने के लिए। एक यूजर ने तो प्रियंका को ही हॉट एयर बलून के रूप में दिखाया है। प्रियंका ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। हाल ही में वो अपनी बुक अनफिनिश्ड को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रियंका ने लोगों का बहुत धन्यवाद किया है। प्रियंका ने अपनी बुक में निजी जिंदगी के कई खुलासे किए हैं। फिल्मी करियर से लेकर पर्सनल लाइफ में किन उतार-चढ़ाव से उन्हें गुजरना पड़ा इस बारे में उन्होंने बताया है।

Published on:
24 Feb 2021 06:40 pm
Also Read
View All