बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा के घर जल्द फिर गूंजेगी किलकारी, जोनास फैमिली में आने वाला है एक और नन्हा मेहमान?

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की भाभी सोफी टर्नर एक बार फिर से प्रेग्नेंट हैं और उनकी बेबी बंप की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Mar 2022, 8:24 PM IST
priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास हाल ही में सेरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं। अब एक बार फिर से जोनास फैमिली में किलकारियां गूंजने वाली हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के जेठ जेठानी जो जोनास और सोफी टर्नर एक बार फिर से अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। प्र‍ियंका चोपड़ा की जेठानी और हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर (Sophie Turner) दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।

जोनास और सोफी टर्नर एक साथ अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। स्टार कपल ने दो साल पहले अपने पहले बच्चे विला को जन्म दिया था। इससे पहले फरवरी में, सोफी ने अफवाहों को हवा दी थी क्योंकि वह एक बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी थीं, इस दौरान वो पति जो के साथ गुड टाइम स्पेंड कर रही थीं।

आपको बता दें प्रेगनेंसी की अफवाहों के बीच ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ फेम सोफी टर्नर ने अपने पति जो जोनस के साथ समंदर के पानी में एन्जॉय करते हुए बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। जिसके बाद यह खबर सामने आई थी कि सोफी मां बनने वाली हैं। हालांकि, सोफी और उनके पति जो जोनास (Joe Jonas) ने अब तक प्रेग्नेंसी की न्यूज अनाउंस नहीं की है। ईटी के एक करीबी सूत्र ने इस खबर की पुष्टि की कि सेलिब्रिटी कपल वास्तव में अपने परिवार का विस्तार करने प्लानिंग कर रहे हैं, क्योंकि वे दोनों बड़े परिवारों से आते थे, और चाहते थे कि विला को एक ही खुशी का अनुभव हो। सूत्र ने कहा, “सोफी और जो को यह जानकर बहुत खुशी हुई कि वे दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं।”

बता दें कि सोफी टर्नर (Sophie Turner) की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरें उस वक्त चर्चा में आईं, जब वो ग्रीन ड्रेस में पति और बेटी के साथ लंच डेट पर स्पॉट हुई थीं। इस ग्रीन ड्रेस में सोफी का बेबी बंप झलक रहा था, जिसके बाद लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। सोफी ने इससे पहले बेटी विला के वक्त भी अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस नहीं की थी। विला का जन्म 12 जुलाई 2020 को हुआ था। जो और सोफी (Sophie Turner) की शादी की बात करें तो दोनों की शादी 2019 में लास वेगास में एक सीक्रेट सेरेमनी में हुई थी। इसके दो महीने बाद दोनों ने फ्रांस में दोबारा रीति-रिवाज से शादी की थी।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़