मलाइका अरोड़ा का खुलासा, बोलीं- ‘अरबाज से अलग होने का फैसला ऐसे लगा जैसा पूरी दुनिया सर पर चढ़ रही है...
नई दिल्लीPublished: Mar 10, 2022 05:58:47 pm
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में, अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान से अलग होने के बाद अपने विचारों के बारे में बात की। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।
'छैयां छैयां गर्ल' मलाइका अरोड़ा ने सालों तक किलर डांस मूव्स, सेक्सी लुक्स और सार्टोरियल फैशन चॉइस के साथ लोगों का मनोरंजन किया है। आए दिन वह अपनी पर्सनल लाइफ या फिर प्रोफेशनल फ्रंट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 48 साल की अभिनेत्री मलाइका मौजूदा समय में बोनी कपूर के बेटे और अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि, मलाइका अरोड़ा की शादी एक बार खान परिवार से हुई थी। उन्होंने 12 दिसंबर 1998 को अपने जीवन के तत्कालीन बॉयफ्रेंड अरबाज खान के साथ शादी रचाई थी। लेकिन 18 साल तक साथ रहने के बाद, जोड़े ने अलग होने का फैसला किया, जो अंततः तलाक में बदल गया। साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया था।