3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुरे समय में खाने के लिए स्टाफ से लिए थे अमिताभ बच्चन ने पैसे उधार, अभिषेक को छोड़ना पड़ा था कॉलेज

अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में 90 के दशक को याद किया है जब उनके पिता अमिताभ बच्चन की कंपनी डूब गई थी और परिवार के साथ सामने खाने का संकट उत्पन्न हो गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 10 Mar 2022, 2:22 PM IST

amitabh-bachchan.jpg

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन की अदाकारी का हर कोई कायल है. क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या महिला, क्या पुरुष हर किसी ने बिग बी यानी कि अमिताभ बच्चन को बड़े पर्दे पर कमाल का अभिनय करते हुए देखा है। बीते 52 सालों से यह सितारा सिल्वर स्क्रीन पर अपना जादू बिखेर रहा है। अमिताभ बच्चन ने अपनी अदाकारी और रौबदार आवाज के चलते देश-दुनिया में करोड़ों फैंस बनाए हैं. बीते 52 सालों से बिग बी हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ख़ूब नाम कमाने के साथ ही बेशुमार दौलत भी कमाई हैं।

उनकी गिनती हिंदी सिनेमा के दूसरे सबसे रईस अभिनेता के रूप में होती है। हालांकि एक समय ऐसा भी आया था जब उनके पास पैसों की कमी आ गई थी। हैरानी की बात है कि सुपरस्टार बनने के बाद, करियर में बहुत कुछ हासिल करने के बाद उन्हें बुरे दिन देखने पड़े थे।

2000 के दशक में अमिताभ बच्चन के करियर की नई शुरुआत हुई थी. अमिताभ बच्चन और अपने परिवार के बुरे समय के बारे में एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बताया कि उस वक्त उनके पिता के पास इतने भी पैसे नहीं थे कि परिवार को खाना खिला सके। लिहाजा उन्होने स्टाफ तक के पैसे मांगे और परिवार का पेट भरा। उस वक्त अभिषेक बॉस्टन में एक्टिंग के गुर सीख रहे थे। लेकिन जब उन्हें परिवार की ऐसी स्थिति के बारे में पता चला तो उन्होंने कोर्स बीच में ही छोड़ने का फैसला ले लिया था। उस वक्त अभिषेक को लगा कि इस वक्त उनके पिता को उनकी ज्यादा जरूरत है। भले ही वो कुछ कर ना सके लेकिन पिता को सपोर्ट देने के लिए वो बॉस्टन से भारत लौट आए।

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन की फिल्म देखकर भाबुक हुए आमिर खान, कही ऐसी बात

आगे अभिषेक ने कहा कि, ‘एक समय तो ऐसा भी आ गया था कि मेरे पिता ने खाने के लिए स्टाफ से पैसे उधार लिए थे। मैं उनके साथ इस मुश्किल समय में हर कीमत पर रहना चाहता था।’ अभिषेक के मुताबिक़ मैंने पिता को फोन कर कॉलेज वापस छोड़कर आने के लिए कहा था। मैंने पापा से कहा मैं एक्टर बनना चाहता हूँ और वें राजी हो गए। मैं कॉलेज छोड़कर आ गया. अभिषेक ने यह भी कहा कि पिता अमिताभ ने उन्हें भाषा पर ज़ोर देने की सलाह दी थी। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने 90 के दशक में ABCL की शुरुआत की थी लेकिन यह कम्पनी डूब गई थी. अमिताभ भी कर्ज में आ गए और उनकी आर्थिक स्थित बिगड़ गई। बाद में फिल्म ‘मोहब्बतें’ और कौन बनेगा करोड़पति से उनकी गाड़ी पटरी पर आई।

अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'ब्रह्मास्त्र' 'झुंड' 'रन वे' 'द इंटर्न' और 'गुड ब्वॉय' शामिल है। हालांकि, कोरोना की वजह से वह शूटिंग नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-आलिया भट्ट के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं रणबीर कपूर, अपनी लेडीलव का ऐसे रखते हैं ख्याल