3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमिताभ बच्चन की फिल्म देखकर भाबुक हुए आमिर खान, कही ऐसी बात

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने फिल्म झुंड की तारीफ करते हुए कहा है कि ये फिल्म पता नहीं कैसे बन गई क्योंकि ऐसी फिल्में प्लान करके नहीं बनती हैं, बस बन जाती हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 10 Mar 2022, 1:47 PM IST

amir khan

फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह अभिनेता अमिताभ बच्चन की कोई फिल्म हो और वो सुर्खियों में न हो, ये असंभव सी बात है। वो इस समय कई सारी फिल्मों में काम कर रहे हैं। एक बेहतर स्टोरी की बेहतरीन लाइन-अप्ड फिल्में उनके पास हैं। लेकिन हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘झुंड’ को लेकर वो इन दिनों सुर्खियों में हैं। मराठी फिल्मों के डायरेक्टर नागराज मंजुले की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। पहले ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म ‘सैराट’ और अब सीधा हिंदी सिनेमा में ‘झुंड’ (Jhund) लेकर आए हैं नागराज मंजुले जिसमें अमिताभ बच्चन ने एक कोच की भूमिका निभाई है।

हाल ही में आमिर खान (Aamir Khan) ने इस फिल्म को देखा था जिसके बाद वो बहुत ही इमोशनल हो गए थे वहीं फिल्म को देख भावुक हुए आमिर खान पर अब अमिताभ बच्चन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बिग बी ने आमिर द्वारा अपनी फिल्म और उनके अभिनय के लिए दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।

आपको बता दें टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो रिलीज किया गया है, जिसमें आमिर खान अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'झुंड' की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अमिताभ बच्चन की फिल्म देख आमिर खान की आंखें नम हो गई थी। उन्होंने इस फिल्म को अमिताभ की महानतम फिल्मों में से एक बताया था। आमिर खान वीडियो में नागराज मंजुले से कहते दिख रहे हैं, ‘फिल्म की तारीफ करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। आपने भारत के युवाओं का जो इमोशन पकड़ा है, वो काबिल-ए-तारीफ है। बच्चों ने कमाल का काम किया है। क्या फिल्म बनी है यार, ये कमाल की मूवी है। ये यूनीक फिल्म है, पता नहीं कैसे बन गई है ये फिल्म। फिल्म किसी लॉजिक की वजह से सुपरहिट नहीं बनती है, उसकी एक फीलिंग होती है कि ये फिल्म सुपरहिट है। मैं झुंड देखने के बाद सुपरहिट की फीलिंग से उठ रहा हूं। मैं तो यह कहूंगा कि हमने 20-25 सालों में जितना कुछ सीखा है, वो इस फिल्म के सामने कम है।

अमिताभ बच्चन का रिएक्शन

लेकिन अब उनके इस बयान पर अमिताभ बच्चन का रिएक्शन सामने आया है और उन्होने आमिर खान को जवाब दिया है। इस दौरान वो बॉलीवुड हंगामा से बात कर रहे थे। उन्होने आमिर खान को धन्यवाद दिया है और उनके अति-उत्तेजना' के रूप में प्रशंसा पर हंसे। उन्होंने कहा कि आमिर को ओवर एक्साइटेड होने की आदत है। महान अभिनेता ने यह भी कहा कि आमिर हमेशा से ही फिल्मों के बहुत अच्छे जज रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह 'बहुत आभारी' हैं कि आमिर के पास फिल्म के बारे में कहने के लिए इस तरह के शब्द थे।

यह भी पढ़ें-आलिया भट्ट के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं रणबीर कपूर, अपनी लेडीलव का ऐसे रखते हैं ख्याल

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा आकाश थोसर और रिंकू राजगुरु भी मुख्य किरदार में नजर आए हैं। इसके अलावा बिग बी के अन्य प्रोजेक्ट की बात की जाए तो अभिनेता जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अमिताभ बच्चन की इन फिल्मों में प्रोजेक्ट के, ब्रह्मास्त्र, रनवे 34 और गुड बाय जैसी फिल्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-अच्छा!... तो इस वजह के चलते अक्षय कुमार करते हैं फिल्मों में काम, पैसों से नहीं है मतलब